क्षेत्र में विकास की गति संतोषजनक नहीं

कार्यक्रम. राजमहल में विधायक ने डेढ़ करोड़ की लागत से 23 योजना का किया शिलान्यास, कहा राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र में विकास की धीमी गति पर विधायक अनंत ओझा ने असंतोष जताया है. उन्होंने कहा कि राजमहल में जनसंख्या के आधार पर समान आवंटन सरकार द्वारा दी जाती है. बावजूद विकास की गति संतोषजनक नहीं […]

कार्यक्रम. राजमहल में विधायक ने डेढ़ करोड़ की लागत से 23 योजना का किया शिलान्यास, कहा

राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र में विकास की धीमी गति पर विधायक अनंत ओझा ने असंतोष जताया है. उन्होंने कहा कि राजमहल में जनसंख्या के आधार पर समान आवंटन सरकार द्वारा दी जाती है. बावजूद विकास की गति संतोषजनक नहीं है.
राजमहल : नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से 23 योजना का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक अनंत कुमार ओझा, नपं अध्यक्ष भावना गुप्ता व उपाध्यक्ष बेगम हसीना जहान ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान विधायक श्री ओझा ने कहा की बस अड्डा व विवाह भवन का निर्माण कार्य लंबित है. जनता भी राजनीति की शिकार हो रही है. नगर पंचायत द्वारा दोनों ही मामले के लंबित होने की सही सूचना उन्हें नहीं दी गयी है. साहिबगंज व राजमहल में जनसंख्या के आधार पर समान आवंटन सरकार द्वारा दी जाती है. बावजूद विकास की गति संतोषजनक नहीं है.
उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दे पर नगर पंचायत को कोई भी परेशानी होती है तो उन्हें सूचना दें. वो मदद के लिए तैयार है. नगर पंचायत के पदाधिकारी को कहा की स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य हो. शहर के एक ऐसे चौक का चयन हो जिसे घंटाघर या टॉवर चौंक के नाम से नामित किया जा सके. अस्पताल परिसर में विस्थापितों का लंबित दुकान आवंटन मामले को विधानसभा में उठाया गया है. जल्द ही चालू होने की संभावना है.
ये भी थे उपस्थित: मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह, वार्ड आयुक्त अब्दुल कादिर, अयुब शेख, दीपक हलदार, अनिता बसाक, रेखा देवी,कनीय अभियंता महेश मिश्रा, देवदास पाल, ऋषिकांत दुबे, कंचन बनर्जी, कार्तिक साहा,पंकज घोष, संजीव कुमार दे, मो आसिफ, नकुल मंडल, अर्जुन प्रमाणीक, सुदर्शन पासवान, विकास यादव, धर्मवीर पासवान सहित अन्य मौजूद थे.
बरसात के बाद शहर में होगा अंडरवायर
विधायक श्री ओझा ने कहा की चुनाव जीतने के बाद राजमहल शहर के बिजली तार को अंडरग्राउंड करना उनकी प्राथमिकता थी. जिसपर सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए स्वीकृति दे दी है. बरसात के बाद शहर में अंडरवायर का काम किया जायेगा. शहर में अंडरवायर होने से तार टूटने जैसी समस्या व अनहोनी से निजात मिलेगी.
सूर्यदेवघाट का होगा सौंदर्यीकरण
विधायक श्री ओझा ने सूर्यदेवघाट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कहा की सूर्यदेवघाट का सौंदर्यकरण किया जायेगा. राजमहल उत्तरवाहिनी गंगा से जलउठाव करने वाले कांवारिया, माघीपूर्णिमा में पहुंचने वाले श्रद्धालु के लिए ठहरने की व्यवस्था कि जायेगी. जिसे लेकर उपायुक्त से वार्ता कर योजना बनेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >