ओलावृष्टि से क्षति हुई फसल पर भी मिलेगा बीमा का लाभ : डीसीओ

साहिबगंज : झारखंड एवं भारत सरकार द्वारा प्रायोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर सोमवार जिला सहकारिता कार्यालय में डीसीओ शिव नारायण राय ने प्रेसवार्ता की और कहा कि किसान परेशान न हो. अपनी फसल का बीमा निश्चित रूप से करायें. कृषकों को बीमा का लाभ मिलेगा. राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के तहत वर्ष 2017 […]

साहिबगंज : झारखंड एवं भारत सरकार द्वारा प्रायोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर सोमवार जिला सहकारिता कार्यालय में डीसीओ शिव नारायण राय ने प्रेसवार्ता की और कहा कि किसान परेशान न हो. अपनी फसल का बीमा निश्चित रूप से करायें. कृषकों को बीमा का लाभ मिलेगा. राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के तहत वर्ष 2017 में 1.30 लाख किसानों का फसल का बीमा कराने का लक्ष्य है. अब तक 50 प्रतिशत आवेदन प्राप्त हो चुका है.

कहा कि यदि फसल काट लेने के बाद रखे खलिहान में प्राकृति आपदा आ जाती है जैसे ओलावृष्टि, आसमानी बिजली गिरना जेसे मामला उत्पन्न होता है तो उस स्थिति में भी किसानों को बीमा का लाभ मिलेगा. यदि किसान फसल लगाने के पूर्व ही अपनी जमीन के मुताबिक बीमा करा लेते हैं और फसल लगाने के क्रम में कोई आपदा उत्पन्न हो जाती है तो निश्चित रूप से 23 प्रतिशत मुआवजा बीमा कंपनी एक तुरंत आपके बैंक खाता में भेज देंगे.

बताया कि फसल बीमा एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा खरीफ 2016 का कुल 236 किसानों का बैच किश्त का दावा स्वीकृत हुआ है. जिसकी भुगतान की कार्रवाई चल रही है. वही अब तक 24 किसानों काे भुगतान हो चुका है. वर्ष 2015 खरीफ फसल के तालझारी प्रखंड के कुल 689 किसानों 40,98,000 रुपये की क्षतिपूर्ति, बीमा कंपनी द्वारा आरटीजीएस किया जा चुका है. इस अवसर पर डीएओ उमेश तिर्की व कुमार गौतम, मछुआ सोसाइटी के अध्यक्ष अरूण कुमार चौधरी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >