बरहरवा : थाना क्षेत्र के बरारी पंचायत अंतर्गत चमड़ाचक गांव स्थित आम बागान में एक 35 वर्षीय युवक आम के पेड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. युवक की पहचान चमड़ाचक गांव के अजीत मंडल (35 वर्ष) के रूप में की गयी है. परिजनों का कहना है कि अजीत कुछ दिनों से मानसिक रूप से काफी परेशान था. शनिवार की रात्रि घर से किसी को बिना बताये निकल गया. घर के लोगों ने सोचा के कहीं गांव में ही होगा. सुबह कुछ ग्रामीणों ने फंदे से लटका शव देखा तो इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी. सूचना पाकर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे. शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
बरहरवा : थाना क्षेत्र के बरारी पंचायत अंतर्गत चमड़ाचक गांव स्थित आम बागान में एक 35 वर्षीय युवक आम के पेड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. युवक की पहचान चमड़ाचक गांव के अजीत मंडल (35 वर्ष) के रूप में की गयी है. परिजनों का कहना है कि अजीत कुछ दिनों से मानसिक रूप […]
