बरहरवा-साहिबगंज रेलखंड पर बुधवार रात की घटना
बाकुड़ी स्टेशन के पास रेलकर्मी का शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस
दानापुर पैसेंजर से गिर कर अधेड़ घायल, सीएचसी में भरती
बरहरवा : मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा-साहेबगंज रेलखंड पर बुधवार की रात ट्रेन से कट कर एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बुधवार की रात वर्द्धमान-साहेबगंज लास्ट लोकल ट्रेन में वह सवार था. 30 वर्षीय युवक की मौत प्लेटफॉर्म संख्या एक पर हुई है.
जानकारी मिलते ही जीआरपी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर यूडी केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिये राजमहल भेज दिया. युवक की पहचान नहीं हो पायी है. वहीं वहीं बुधवार की रात ही दानापुर पैसेंजर ट्रेन से गिर कर शंकर साहा (55 वर्ष) हाटपाड़ा बरहरवा निवासी ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसल गया. प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गये और वह बुरी तरह घायल हो गये. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा में इलाज हेतु भरती कराया गया. जहां इलाज चल रहा है.
वहीं बाकुड़ी स्टेशन के रक्शो क्वारी की ओर रेलवे ट्रैक के किनारे रेलकर्मी दिसंबर कुमार साह (45) का शव बरहरवा जीआरपी ने बरामद किया है. जीआरपी थाना प्रभारी अर्जुन तिवारी ने बताया कि किसी ट्रक या अन्य वाहन के धक्के से रेल कर्मचारी की मौत हुई है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि उनकी मौत ट्रेन से गिर कर हुई है या किसी गाड़ी के धक्के से. बहरहाल जो भी हो बरहरवा जीआरपी थाना क्षेत्र में दो की मौत व एक के घायल होने से पुलिस पुरी तरह परेशान रहा.
