करोड़ों खर्च कर आइसीयू तो बना िदया लेकिन राहत नहीं

उदासीनता.सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था लचर, मरीजों को परेशानी लाख कोशिशों के बावजूद भी जिले की स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ होने का नाम नहीं ले रहा है. अस्पताल के भवन व मशीनों में करोड़ों तो खर्च होते हैं लेकिन इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पाता है. यह पूरे सिस्टम पर एक सवाल है. साहिबगंज : […]

उदासीनता.सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था लचर, मरीजों को परेशानी

लाख कोशिशों के बावजूद भी जिले की स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ होने का नाम नहीं ले रहा है. अस्पताल के भवन व मशीनों में करोड़ों तो खर्च होते हैं लेकिन इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पाता है. यह पूरे सिस्टम पर एक सवाल है.
साहिबगंज : राज्य स्वास्थ्य विभाग ने साहिबगंज जिले के लोगों की सुविधा को ध्यान में रख कर जिला सदर अस्पताल में पांच बेड का आइसीयू वार्ड तो बना दिया. लेकिन इसकी उपयोगिता अब तक सार्थक नहीं हो पायी. आइसीयू वार्ड में उपयोग होने वाली मशीन जिले को पूर्व में ही उपलब्ध करा दी गयी. इंजीनियर द्वारा मशीन को इंस्टॉल भी कर दिया गया. लेकिन आइसीयू के संचालन के लिये तकनीशियन की प्रतिनियुक्ति अब तक नहीं की गयी. इस कारण जिला सदर अस्पताल में आइसीयू वार्ड शुरू नहीं हो पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >