बिना आदेश कार्य हुआ तो होगी प्राथमिकी: मजिस्ट्रेट

गड़बड़ी. सील क्रशर में काम करने की सूचना पर किया निरीक्षण विगत दिनों प्रशासन ने कुछ क्रशरों को सील किया था. मामले में प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि सील क्रशरों में गुप्त तरीके के कार्य चल रहा है. जिसपर पदाधिकारियों ने जांच की. मंडरो : मिर्जाचौकी चार नंबर स्थित क्रशर स्थल का निरीक्षण […]

गड़बड़ी. सील क्रशर में काम करने की सूचना पर किया निरीक्षण

विगत दिनों प्रशासन ने कुछ क्रशरों को सील किया था. मामले में प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि सील क्रशरों में गुप्त तरीके के कार्य चल रहा है. जिसपर पदाधिकारियों ने जांच की.
मंडरो : मिर्जाचौकी चार नंबर स्थित क्रशर स्थल का निरीक्षण मंगलवार को कार्यपालक दंडाधिकारी कानुराम नाग एवं मंडरो बीडीओ सह सीओ हरिवंश पंडित ने किया. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चार नंबर में सील क्रशर काम लिया जा रहा है. उन्होंने इस संबंध में लोगों से पूछताछ की और कहा कि अगर कोई भी क्रशर मालिक बिना आदेश के अगर सील तोड़ कर क्रशर चलाते हैं तो अविलंब प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. विभाग को सूचना मिली थी
कि कुंदन सिंह सील क्रशर संचालित कर रहा है. लेकिन छापेमारी के दौरान ऐसा नहीं पाया गया. कानुराम नाग ने कहा कि सभी क्रशर मालिक अविलंब सीओ द्वारा अनापत्ति प्रमाण-पत्र ले लें. इधर बेल भदरी स्थित गोचर जमीन पर स्थित क्रशर को हटाया जायेगा. मालूम हो कि बेलभद्री स्थित गोचर जमीन पर दर्जनों क्रशर संचालित है. प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >