अगलगी में तीन घर जल कर राख, नुकसान

लाखों की संपत्ति का नुकसान साहिबगंज : सदर प्रखंड के गोपालपुर पीलर टोला में बीती शाम आग लगने से तीन परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गये. जानकारी के अनुसार खाना बनाने के क्रम में किसी तरह आग फैली और देखते ही देखते लपटें अजय चौधरी, सभापति चौधरी व पवन चौधरी के घर […]

लाखों की संपत्ति का नुकसान

साहिबगंज : सदर प्रखंड के गोपालपुर पीलर टोला में बीती शाम आग लगने से तीन परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गये. जानकारी के अनुसार खाना बनाने के क्रम में किसी तरह आग फैली और देखते ही देखते लपटें अजय चौधरी, सभापति चौधरी व पवन चौधरी के घर को लील ली. जिससे घर में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन व अन्य सामान जलकर राख हो गये. कुल मिलाकर कुल ढाई लाख की संपत्ति स्वाहा हो गयी. पीड़ितों के लिये झामुमो सदर प्रखंड अध्यक्ष दिनेश सिंह ने प्रखंड प्रशासन व जिला प्रशासन से राहत सामग्री देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >