जनसेवकों को पीएमवाइ के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश
बोरियो : बीडीओ आशीष मंडल की अध्यक्षता में समोवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक भवन में योजना कर्मियों की विशेष बैठक हुई. क्षेत्र में संचालति प्रधानमंत्री आवास योजना (एमपीवाइ) की समीक्षा करते हुए जनसेवकों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने पीएमवाइ के एससी व ओबीसी लाभुकों के पंजीकरण, जीयो टैगिंग […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बोरियो : बीडीओ आशीष मंडल की अध्यक्षता में समोवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक भवन में योजना कर्मियों की विशेष बैठक हुई. क्षेत्र में संचालति प्रधानमंत्री आवास योजना (एमपीवाइ) की समीक्षा करते हुए जनसेवकों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने पीएमवाइ के एससी व ओबीसी लाभुकों के पंजीकरण, जीयो टैगिंग में तेजी लाने को कहा. कहा कि जिन- जिन लाभुकों के खाते में मुहैया करायी गयी राशि भेज दी गयी है
उनका आवास निर्माण कार्य अविलंब शुरू करवायें. साथ ही लंबित आवास योजना को अविलंब पूर्ण कराने का निर्देश दिया. शौचालय निर्माण को लेकर क्षेत्र में जागरूकता को लेकर ग्राम स्तर पर बैठक कर लोगों को शौचालय बनाने को लेकर तैयार करने की बात कही. ताकि ससमय क्षेत्र को ओडीएफ घोषित किया जा सके. मौके पर बीपीओ रजनीश परासर, जेइइ अशोक गुपता, एइइ वीरेंद्र टोप्पो, जनसेवक सदानंद भारती, सनोज मंडल, पार्वती, चंदन, रवि समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
खुले में शौच करने से होने वाले नुकसान की दी गयी जानकारी : बांझी संथाली पंचायत क्षेत्र के बांझी बाजार में सोमवार को मुखिया स्टीफन मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें क्षेत्र के लोगों को शौचालय निर्माण के प्रति जागरूकता किया गया. ग्रामीणों को खुले में शौच करने से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गयी. लाभुकों से शौचालय निर्माण कराने की अपील की गयी. मौके पर वार्ड सदस्य मोहन भगत, विनोद साह, संजय कुमार, होपना सोरेन, सीटू आदि उपस्थित थे.
बीडीओ ने प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में की पीएमवाइ की समीक्षा
कहा जिन-जिन लाभुकों के खाते में राशि भेज दी गयी है उनका आवास जल्द बनवायें
एससी व ओबीसी के पंजीकरण में भी तेजी लाने का दिया निर्देश