साइबर क्राइम मामले में तीन गिरफ्तार

विद्यासागर : साइबर क्राइम मामले में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सीताकाटा गांव में छापेमारी कर स्थानीय पुलिस ने तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई थाना प्रभारी केडी झा के नेतृत्व में की गयी. पुलिस ने शनिवार देर रात छापेमारी की और एक ही घर से साइबर क्राइम के आरोपित बिट्टू कुमार दास, रमेश […]

विद्यासागर : साइबर क्राइम मामले में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सीताकाटा गांव में छापेमारी कर स्थानीय पुलिस ने तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई थाना प्रभारी केडी झा के नेतृत्व में की गयी. पुलिस ने शनिवार देर रात छापेमारी की और एक ही घर से साइबर क्राइम के आरोपित बिट्टू कुमार दास, रमेश दास एवं लाला दास को गिरफ्तार किया.
इनलोगों के पास से कई फोन, एटीएम कार्ड, नगद रुपये आदि भी पुलिस ने जब्त की है. इस संबंध में थाना प्रभारी ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. इधर, अलग-अलग साइबर क्राइम मामले में आंध्रप्रदेश, कर्नाटक व नागपुर की पुलिस ने करमाटांड़ थाना पहुंची. कर्नाटक के बागलकोट थाना के एसआइ जीके नायक एवं एमपी डैड पुलिस ने सीताकाटा के कई घरों में छापेमारी की. पुलिस को देख आरोपित भाग निकला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >