कृषि निदेशक ने की कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा फसल अच्छादन पर भी किया फोकस

साहिबगंज : समाहरणलय स्थित एनआइसी कक्ष में गुरुवार को कृषि निदेशक राजीव कुमार ने वीडियो कांफ्रेस से वर्षापात की रिपोर्ट प्रतिदिन राज्य मुख्यालय को भेजने का निर्देश दिया. कृषि निदेशक ने कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि जिले में होने वाली वर्षा का प्रतिदिन रिपोर्ट भेजना है. साथ ही फसल अच्छादन […]

साहिबगंज : समाहरणलय स्थित एनआइसी कक्ष में गुरुवार को कृषि निदेशक राजीव कुमार ने वीडियो कांफ्रेस से वर्षापात की रिपोर्ट प्रतिदिन राज्य मुख्यालय को भेजने का निर्देश दिया. कृषि निदेशक ने कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि जिले में होने वाली वर्षा का प्रतिदिन रिपोर्ट भेजना है. साथ ही फसल अच्छादन पर पूरा फोकस देना है.

इसके अलावा फसल बीमा, बीज वितरण, और मृदा जांच के नियमित रूप से करना है. मॉनसून में किसानों को खरीफ फसल की खेती के लिये प्रेरित करना है. वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिये किसानों को प्रशिक्षित भी किया जाना है. वीसी में कृषि निदेशक राजीव कुमार, जिला सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी विष्णु मंडल उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >