सिवरेज सिस्टम का हाल. कई बार आला अफसरों से शिकायत करने के बाद भी सुधार नहीं
स्टेडियम रोड, जिरवाबाड़ी रोड, साक्षरता रोड समेत कई सड़कें कीचड़मय हो गयी हैं. आवाजाही में वार्डवासियों को खासी परेशानी हो रही है.
साहिबगंज : शहर की अधिकांश सड़कें जर्जर अवस्था में है. वहीं नगर पर्षद क्षेत्र के 28 वार्ड समेत अन्य इलाके की सड़कें भी कीचड़मय हो गयी है. जिसके कारण लोगों काे आवाजाही में परेशानी हो रही है.
वहीं वाहन चालक को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. कई बार इसकी शिकायत विभाग से की गयी है मगर किसी प्रकार की कोई पहल नहीं की गयी है. कुछ दिन पूर्व प्राक्कलन समिति के सदस्य नवीन जायसवाल व स्थानीय विधायक अनंत ओझा ने सिवरेज कार्य का जायजा लिया था. कई पदाधिकारी को डांट भी पिलायी लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ.
किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गयी. स्थानीय के अलावे कई राजनीतिक दल के लोगों ने जिला प्रशासन से शिकायत भी की लेकिन सब बेकार. शहर के रसुलपुर दहला, बनिया पट्टी दहला, पंचमोरवा, शोभनपुरभट्ठा, गोपालपुल, बंगाली टोला, कबूतरखोपी, शास्त्री नगर, कमलटोला, जिरवाबाड़ी, झरना कॉलोनी, पोखरिया सहित कई मुहल्लों की स्थिति दयनीय है.
कहते हैं नप पदाधिकारी
सिवरेज में कार्य करने वाले एजेंसी को नोटिस देने के अलावे कई बार कहा गया है. अगर कार्य पूर्ण नहीं होता है तो कार्रवाई की जायेगी.
– रामनरेश सोनी, नप पदाधिकारी
कहते हैं कंपनी के लोग
सिवरेज सिस्टम के कार्य कर रहे प्रबंधक जिया खान ने कहा कि फंड पूर्ण रूपेण नहीं आने के कारण कार्य पूर्ण करने में दिक्कत हो रही है.
