सात दिन में राशि वापस नहीं हुई तो होगी कड़ी कार्रवाई : एसडीओ
राजमहल : स्वच्छ भारत मिशन तहत नगर पंचायत क्षेत्र में शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण एसडीओ चिंटू दोराई बुरू व नगर प्रबंधक क्रिस्टिना कच्छप द्वारा किया गया. मंगलवार को वार्ड संख्या 1,4,व 6 में चल रहे शौचालय निर्माण के निरीक्षण के दौरान एसडीओ श्री बुरू ने शौचालय निर्माण कार्य देखा . साथ ही वैसे लाभुक […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
राजमहल : स्वच्छ भारत मिशन तहत नगर पंचायत क्षेत्र में शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण एसडीओ चिंटू दोराई बुरू व नगर प्रबंधक क्रिस्टिना कच्छप द्वारा किया गया. मंगलवार को वार्ड संख्या 1,4,व 6 में चल रहे शौचालय निर्माण के निरीक्षण के दौरान एसडीओ श्री बुरू ने शौचालय निर्माण कार्य देखा .
साथ ही वैसे लाभुक जिनकी राशि का भुगतान हो जाने के बाद भी शौचालय निर्माण कार्य नहीं हुआ है को सात दिन में राशि वापस करने का अल्टीमेटम दिया. साथ ही बताया की वैसे लाभुक जिनका जमीनी विवाद चल रहा हो वे विवाद का निवारण होते ही शौचालय निर्माण कराये. खुले में शौच करने वाले लोगों को निर्देश दिया कि अगर खुले में शौच करते हुए पाये जाते हैं तो ऐसे लोगों से आर्थिक दंड वसूला जायेगा. मौके पर जंगबहादूर, अनित मंडल, भानु राय सहित अन्य मौजूद थे.
ये होमगार्ड के जवान हैं या निजी सेवक
इसे तंत्र की बेफ्रिकी कहें या अफसरशाही का नमूना, हालत यह है कि कई सरकारी कर्मियों से निजी काम लेने का प्रचलन बंद नहीं हो रहा है. एक ऐसा ही मामला साहिबगंज में देखने को मिला. जिसमें एक सरकारी पदाधिकारी ने अपने निजी कार्य से होमगार्ड के जवान को स्टेशन पर अपने परिजनों को लेने भेज दिया. जबकि जवान के जिम्मे एमसीएच की सुरक्षा व्यवस्था है. होमगार्ड के जवान का नाम प्रभु दयाल सिंह बताया जाता है. सुबह सात से आठ बजे तक साहिबगंज रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर कुछ ऐसे खड़े नजर आये. गले में नेट प्लेट लटका कर खड़े थे.