राजमहल : थाना क्षेत्र के दाहुटोला पंचायत अंतर्गत डकैत टोला गांव में शनिवार की रात लगभग दो बजे तलाकशुदा महिला शैली बीबी की पति असादुल शेख व भैंसुर सद्दाम शेख ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतका के पति को पीट-पीट कर मार डाला. वहीं भैंसुर सद्दाम शेख घटना स्थल से भाग निकले. वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया व घटना की जानकारी एसपी को दी. एसपी पी मुरुगन ने घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों ही मृतक
राजमहल. दाहुटोला की घटना
राजमहल : थाना क्षेत्र के दाहुटोला पंचायत अंतर्गत डकैत टोला गांव में शनिवार की रात लगभग दो बजे तलाकशुदा महिला शैली बीबी की पति असादुल शेख व भैंसुर सद्दाम शेख ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतका के पति को पीट-पीट कर मार डाला. वहीं भैंसुर सद्दाम शेख घटना स्थल […]

साले की हत्या का सुलह…
परिवार व गांव वालों से मामले की जानकारी लेते हुए पूछताछ की.
पूर्व से घात लगाकर बैठे थे दोनों
मृतका शैली बीबी की मां बेराकुल बेवा ने पुलिस को दिये बयान में कहा की शनिवार की रात उसकी पुत्री शौच के लिए घर से बाहर निकली थी. तभी पूर्व से घात लगाये बैठे असादुल शेख व सद्दाम शेख ने चाकू से गले पर वार कर हत्या कर दी. वहीं समाचार लिखे जाने तक थाना पुलिस को किसी भी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिया गया था.
प्रेम विवाह का विरोध करने पर मृतका के भाई को भी मार डाला था
शैली बीबी ने चार वर्ष पूर्व गांव के ही असादुल शेख से प्रेम विवाह किया था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों के प्रेम विवाह से लड़की के भाई सद्दाम हुसैन खुश नहीं था. इस विवाह का उसने विरोध किया था. इसके कारण 28 जुलाई 2015 को सद्दाम हुसैन को घर बुलाकर असादुल शेख व सद्दाम शेख ने उसकी हत्या कर दी. इसको लेकर लड़की के घर वालों ने पति और भैंसुर के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसी मामले को सुलह कराने को लेकर पति तथा भैंसुर द्वारा नियमित दबाव बनाया जाता था. लेकिन पत्नी व उसके मायके वाले ऐसा करने से साफ मना कर दिया.
छह दिन पूर्व पति ने दिया था तलाक
शैली बीबी के साथ लगातार केस वापस लेने को लेकर मारपीट व झगड़ा किया जाता था. लेकिन केस वापस नहीं लेने पर विवाद यहां तक उत्पन्न हो गया की मृतक असादुल शेख ने छह दिन पूर्व अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था.
घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है
घटना के बाद मृतक शैली बीबी व मृतक असादुल शेख के घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक शैली बीबी की बहन अंजु खातून ने बताया की शैली बीबी अपने पीछे चार माह का बच्चा छोड़ गयी है.
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ डकैत टोला गांव
एसपी पी मुरुगन के निर्देश पर गांव में किसी भी प्रकार की कोई अन्य अप्रिय घटना न हो इसको लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है. एसडीपीओ सुनील कुमार, बरहरवा इंस्पेक्टर कपिल देव प्रसाद केशरी, थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी, एसआइ पवन सिंह सहित अन्य पुलिस बल तैनात थे.
हत्या में भैंसुर भी शामिल, हुआ फरार
छह दिन पूर्व ही दिया था तलाक
एसपी ने दोनों पक्षों से की पूछताछ
पुलिस की तैनाती