दियारा क्षेत्र में सीमांकन कराने की मांग

साहिबगंज : बिहार के सीमा से सटे दियारा का सीमांकन नहीं होने की वजह से दियारा में प्रत्येक वर्ष बंदूक के नोक पर कलाई फसल की लूट होती है. इन मौजों के सीमांकन को लेकर कई बार प्रयास किया गया, लेकिन अब तक सीमांकन नहीं होने से दियारा की समस्या जस की तस बनी हुई […]

साहिबगंज : बिहार के सीमा से सटे दियारा का सीमांकन नहीं होने की वजह से दियारा में प्रत्येक वर्ष बंदूक के नोक पर कलाई फसल की लूट होती है. इन मौजों के सीमांकन को लेकर कई बार प्रयास किया गया, लेकिन अब तक सीमांकन नहीं होने से दियारा की समस्या जस की तस बनी हुई है. पुराना साहिबगंज के पूर्व मुखिया वैद्यनाथ सिंह ने डीसी को पत्र लिखकर दियारा के सीमांकन कराने की मांग की है.

पूर्व मुखिया ने डीसी से अनुरोध किया कि अनसर्वे लैंड होने से फसलों की कटाई को लेकर हर वर्ष वर्चस्व की लड़ाई होती है. अपराधियों द्वारा खूनी संघर्ष किया जाता है. जिससे रामपुर, कारगिल, मुसलिम टोला, दुर्गा टोला सहित कई दियारा क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में रहते हैं. वही सीमांकन नहीं होने के कारण बिहार के अपराधी भी अपराध को अंजाम दे बिहार चले जाते है. इस कारण दियारा का सीमांकन होना जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >