नाबालिग से हो रहे प्रेम विवाह को प्रशासन ने रोका

अज्ञात ने दूरभाष पर दी एसपी को मामले की सूचना एसपी ने त्वरित कार्रवाई कर रांगा थाना को दिया कार्रवाई का निर्देश पतना : प्रशासन ने विंदुधाम मंदिर में नाबालिग लड़की से कराये जा रहे प्रेम विवाह को रुकवा दिया. जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के उज्ज्वल कुमार सिंह (लगभग 21) व गांव की […]

अज्ञात ने दूरभाष पर दी एसपी को मामले की सूचना

एसपी ने त्वरित कार्रवाई कर रांगा थाना को दिया कार्रवाई का निर्देश
पतना : प्रशासन ने विंदुधाम मंदिर में नाबालिग लड़की से कराये जा रहे प्रेम विवाह को रुकवा दिया. जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के उज्ज्वल कुमार सिंह (लगभग 21) व गांव की ही एक नाबालिग सपना कुमारी (काल्पनिक नाम) (16) का विंदुधाम मंदिर में प्रेम विवाह कराया जा रहा था. इसी दौरान किसी ने साहिबगंज एसपी पी मुरूगन को मोबाइल पर सूचना दे दी.
एसपी ने त्वरित कार्रवाई की और रांगा थाना पुलिस को सूचित की. जिसके बाद रांगा थाना पुलिस ने पतना बीडीओ सह सीओ नरेश कुमार मुंडा, सीडीपीओ अल्का हेंब्रम की अगुआई में प्रशासन की टीम बरहरवा विंदुधाम मंदिर पहुंची और विवाह पर रोक लगा दी. जिसके बाद नाबालिग को लेकर पुलिस थाना ले आयी और चाइल्ड लाइन को आगे की कार्रवाई हेतु सौंप दिया गया. मामले को लेकर बीडीओ सह सीओ नरेश कुमार मुंडा ने कहा कि अगर कहीं भी क्षेत्र में नाबालिग के साथ विवाह कराया जाता है तो लोग दूरभाष पर सूचना दें. पुलिस व प्रशासन संयुक्त रूप से कार्रवाई करेगी. किसी भी सूरत में बाल विवाह नहीं होने दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >