पतना (साहिबगंज) : रांगा थाना क्षेत्र के मोदीकोला प्रधानटोला में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गयी. जानकारी के अनुसार, प्रधानटोला निवासी लखीराम हांसदा (32) का नुनकी हांसदा व बहनोई बाजो मरांडी से जमीन विवाद चल रहा था. बुधवार की सुबह 5:30 बजे लखीराम हांसदा शौच के लिये पोखर […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
पतना (साहिबगंज) : रांगा थाना क्षेत्र के मोदीकोला प्रधानटोला में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गयी. जानकारी के अनुसार, प्रधानटोला निवासी लखीराम हांसदा (32) का नुनकी हांसदा व बहनोई बाजो मरांडी से जमीन विवाद चल रहा था. बुधवार की सुबह 5:30 बजे लखीराम हांसदा शौच के लिये पोखर जा रहा था.
इसी दौरान लखीराम हांसदा का भांजा करण मरांडी, जुनुच मरांडी, बहन नुनकी हांसदा, ईश्वर हांसदा, शिव हांसदा, चंपई मरांडी, चुन्नी मरांडी, बेटका हांसदा, मंदारिया हांसदा ने लखीराम पर तीर चलाकर घायल कर दिया. इसके बाद लाठी डंडे से बुरी तरह पीटा. इसी दौरान बाजो मरांडी घटनास्थल पर पहुंच कर लखीराम हांसदा का धारदार कचिया से सर धड़ से अलग कर दिया और कटा सिर लेकर सभी भाग गये. थाना पुलिस को सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर कपिलदेव प्रसार केसरी, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली.
कचिया से युवक का…
बगैर सिर के धड़ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. मृतक लखीराम हांसदा की पत्नी बड़की बेसरा ने थाना में लिखित बयान दर्ज कराया.
पत्नी के आंख के सामने काट डाला : दर्ज बयान में बड़की बेसरा ने कहा कि उसके पति व बहन बहनोई के बीच जमीन विवाद चल रहा था. मंगलवार को भी बाजो मरांडी व नुनकी हांसदा ने घर पर आकर जान मारने की धमकी दी थी. बुधवार की सुबह उसके पति लखीराम हांसदा शौच के लिये गये. उस वक्त वह भी पानी भरने के लिए गयी हुई थी. उसने पति की बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर पोखर की तरफ गयी. तभी ईश्वर हांसदा, शिव हांसदा, बेटका हांसदा आदि ने मुझे कहा कि भाग जाओ नहीं तो तुम्हारी भी हत्या कर दी जायेगी. वह डर कर बांसबाड़ी के पीछे छिप गयी. उसने देखा कि सभी मेरे पति को मार रहे थे तभी बाजो मरांडी ने आकर मेरे पति का सिर काट दिया और सभी भाग गये. थाना पुलिस मृतक के पत्नी के बयान पर बाजो मरांडी सहित 10 लोगों पर कांड संख्या 53/17 धारा 302, 201, 120बी/34 दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
पतना
भूमि विवाद में युवक की निर्मम हत्या
पहले तीर चलाकर किया घायल, फिर कचिया से काट डाला सिर
रिश्तेदार पर लगा हत्या का आरोप
मृतक के पत्नी के बयान पर 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज