डीडीसी ने पढ़ाया सड़क सुरक्षा पर सजगता का पाठ

साहिबगंज : सड़क सुरक्षा में जिम्मेदार विभाग अपने-अपने दायित्व का निर्वाह करें. यह बातें डीडीसी नैंन्सी सहाय ने बुधवार को डीसी कार्यालय में आयोजित सड़क सुरक्षा की बैठक में कही. इस दौरान डीडीसी ने सड़क सुरक्षा की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की. सड़क दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली. परिवहन विभाग को सड़क परिवहन नियम […]

साहिबगंज : सड़क सुरक्षा में जिम्मेदार विभाग अपने-अपने दायित्व का निर्वाह करें. यह बातें डीडीसी नैंन्सी सहाय ने बुधवार को डीसी कार्यालय में आयोजित सड़क सुरक्षा की बैठक में कही. इस दौरान डीडीसी ने सड़क सुरक्षा की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की. सड़क दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली. परिवहन विभाग को सड़क परिवहन नियम को पालन कराने का निर्देश दिया. एसडीओ को सड़कों पर पड़े रहने वाले बालू, गिट्टी या कचड़ा हटाने का निर्देश दिया. वहीं अनुपस्थित विभागों को कार्रवाई की प्रतियां भेजने का निर्देश दिया. इस मौके पर एसडीओ अमित प्रकाश, डीएसपी ललन प्रसाद, नगर पर्षद रामनरेश सोनी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >