तालझारी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को डायरिया पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें चिकित्सा प्रभारी डॉ रंजन कुमार ने उपस्थित सहियाओं को एक वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर ओआरएस देने का निर्देश दिया. कहा कि जिन बच्चों में डायरिया का लक्षण दिखे उसे ओआरएस के साथ जिंक की दवा दें. डॉ कुमार ने बताया कि डायरिया अभियान दो जुलाई तक चलाया जायेगा. जिसको लेकर सभी सहिया व बीटीटी में सामग्री का वितरण किया गया. मौके पर डॉ देवेंद्र तिवारी, अजीत कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.
तालझारी सीएचसी में मना डायरिया पखवाड़ा
तालझारी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को डायरिया पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें चिकित्सा प्रभारी डॉ रंजन कुमार ने उपस्थित सहियाओं को एक वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर ओआरएस देने का निर्देश दिया. कहा कि जिन बच्चों में डायरिया का लक्षण दिखे उसे ओआरएस के साथ जिंक की दवा दें. […]
