फरक्का : थाना क्षेत्र के खैराकांदी के पास एनएच 34 मार्ग में शनिवार की देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो टन गांजा लदा एक ट्रक को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि सिलीगुड़ी की ओर से ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 71 ए 0512 से काफी मात्रा में गांजा लेकर नदिया की ओर जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त ट्रक का पीछा करना शुरू किया. पुलिस को पीछा करते देख खैराकांदी के पास ट्रक रोक कर ट्रक चालक फरार हो गया. ट्रक की तलाशी लेने पर पुलिस को ट्रक में गांजा लदा मिला. जो अनुमानत: दो टन होगा. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना ले आयी. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
दो टन गांजा लदे ट्रक को पुलिस ने किया जब्त, चालक फरार
फरक्का : थाना क्षेत्र के खैराकांदी के पास एनएच 34 मार्ग में शनिवार की देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो टन गांजा लदा एक ट्रक को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि सिलीगुड़ी की ओर से ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 71 ए 0512 से काफी मात्रा […]
