रोष . शिक्षक के तबादले पर भड़के छात्र व ग्रामीण
प्रतियोजित शिक्षक का स्थानांतरण मूल विद्यालय में कर िदया गया है. इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभािवत हो गयी है. बच्चों ने मुखिया व जिप सदस्य से इस दिशा में पहल करने की मांग की है.
बरहरवा : राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लबदा में प्रतिनियोजित शिक्षक का स्थानांतरण मूल विद्यालय में कर दिये जाने के विरोध में छात्र- छात्राओं ने किया है. इसको लेकर विद्यार्थियों ने जिप सदस्य दिनेश तुरी व मुखिया ब्राहा हेंब्रम का घेराव किया. इस घेराव में बच्चों को अभिभावक व ग्रामीण ने भी साथ दिया. ग्रामीण रामचंद्र महतो, निरंजन रजक, विद्यार्थी खुशी कुमारी, शिल्पी कुमारी, सुषमा कुमारी, अंशप्रिया,
सोनी कुमारी आदि ने कहा कि शिक्षक शैलेस कुमार राणा जनवरी 2017 से विद्यालय में प्रतिनियोजित थे. जिससे विद्यालय की पठन-पाठन काफी सुधार हो गया था. अब उनका स्थानांतरण मध्य विद्यालय रानीग्राम किया जा रहा है, जहां वे पदस्थापित थे. उनके विरमित हो जाने से विद्यालय का पठन-पाठन प्रभावित हो गया है. इधर, जिप सदस्य व मुखिया ने आवश्यक पहल करने का आश्वासन बच्चों को दिया है.
