पतना : रांगा थाना क्षेत्र के शिवापहाड़ पंचायत अंतर्गत अठगांवा गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जानकारी के अनुसार हिरणपुर थाना क्षेत्र के दरगाहडांगा गांव निवासी दीपक रविदास, सूरज कुमार दास, समीर बागती, निताय रविदास व अठागांवा निवासी अशेक बागती, दीनु बागती, आनंदो बागती के बीच चल रहे जमीन विवाद में पतना सीओ नरेश कुमार मुंडा के द्वारा पहले ही दरगाहडांगा निवासी निताय रविदास को जमीन का दखल दिलाया गया था.
रविवार को निताय रविदास सहित अन्य ने अठागांवा पहुंच कर जमीन की जुताई कर रहे थे. इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई. मारपीट मामले में रांगा थाना पुलिस ने दरगाहडांगा निवासी दीपक रविदास के बयान पर अठगावां निवासी अशोक बागती, दीनु बागती व आनंदो बागती के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए अशोक बागती व दीनु बागती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ज्ञात हो कि नौ जून को अठगांवा निवासी अशोक बागती के द्वारा पतना अंचलाधिकारी नरेश कुमार मुंडा, सीआइ विभाष कुमार व कर्मचारी पर अठागांवा मौजा में जमावंदी नंबर 44 की कूल रकवा 22 बीघा 7 कट्ठा जमीन मनमाने तरीके से दखल दिलाने का परिवाद राजमहल न्यायालय में दायर किया था.
