बांका में होगा रूद्राभिषेक

साहिबगंज : शहर के चौक बाजार स्थित संघ कार्यालय में रविवार को रूद्राभिषेक महायज्ञ को लेकर केंद्रीय समिति के सदस्य संत कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. मुख्य अतिथि के रूप में धर्म जागरण के क्षेत्रीय प्रमुख सूबेदार उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि यह यज्ञ नवंबर माह में बिहार के बांका मंदार हिल पर 2,51,000 […]

साहिबगंज : शहर के चौक बाजार स्थित संघ कार्यालय में रविवार को रूद्राभिषेक महायज्ञ को लेकर केंद्रीय समिति के सदस्य संत कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. मुख्य अतिथि के रूप में धर्म जागरण के क्षेत्रीय प्रमुख सूबेदार उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि यह यज्ञ नवंबर माह में बिहार के बांका मंदार हिल पर 2,51,000 रूद्राक्ष का शिवलिंग बनेगा.

उस शिवलिंग का अभिषेक कर रूद्राक्ष हर घर तक पहुंचाया जायेगा. यज्ञ में बिहार के मुंगेर, जमुई, भागलपुर और झारखंड के जिला साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, देवघर, दुमका के लोग शामिल होंगे. इन जिलों में रूद्राभिषेक का जिला समिति बनाने का लक्ष्य है. समिति पूरे रूद्राक्ष यज्ञ समापन तक एवं 2,50,000 के बने रूद्राक्ष के शिवलिंग को माला बना कर इन जिलों में हर घर तक यह माला पहुंचायेगी. केंद्रीय समिति के सदस्य संत कुमार ने कहा कि जिन गांव में मंदिर नहीं है, वहां मंदिर बनायी जायेगी.

बस वहां के समाज के लोगों को दृढ़ संकल्प लेना होगा तभी यह मंदिर बन सकता है. वहीं आदिवासी बस्तियों में मांझी स्थान बनाया जायेगा. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता मिथिलेश भगत प्रमोद पांडेय, दिनेश पटेल, संजय सिंह, कृष्ण वल्लभ कुणाल कुमार वर्मा, राम केवल मंडल अमित कुमार चौरसिया, गौतम यादव, धर्मेंद्र कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >