ग्रामीणों ने चोरी के आरोपित को पीटा, किया पुलिस के हवाले

तालझारी : थाना क्षेत्र के छोटी भगियामारी नयाटोला में मंगलवार की रात्रि चोरी के सामान के साथ एक तथाकथित चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर पोल में बांध दिया. बुधवार को ग्रामीण पप्पू कुमार सिंह, श्रवण कुमार, सदानंद सिन्हा सहित अन्य ने थाना पुलिस को आवेदन देकर बताया है की मंगलवार रात्रि पप्पू सिंह […]

तालझारी : थाना क्षेत्र के छोटी भगियामारी नयाटोला में मंगलवार की रात्रि चोरी के सामान के साथ एक तथाकथित चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर पोल में बांध दिया. बुधवार को ग्रामीण पप्पू कुमार सिंह, श्रवण कुमार, सदानंद सिन्हा सहित अन्य ने थाना पुलिस को आवेदन देकर बताया है की मंगलवार रात्रि पप्पू सिंह का दरवाजा खुला था. अचानक पप्पू की मां ने चोर-चोर कर शोर मचायी. इसी बीच ग्रामीणों ने गांव के ही लक्ष्मण चौधरी को वहां से भागते देखा.

ग्रामीणों ने उसकी तलाशी ली तो पांच मोबाइल, दो हाथ घड़ी व कुछ मोबाइल चार्जर बरामद हुआ. घटना के सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामहरिश निराला मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली. ग्रामीणों ने तथाकथित चोर लक्ष्मण को पुलिस के हवाले कर दिया. थाना प्रभारी श्री निराला ने बताया की घायल लक्ष्मण को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया है. मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. वहीं लक्ष्मण के पिता रामावतार चौधरी व माता विंदा देवी ने अपने बेटा पर लगे आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा की उनके बेटा को साजिश के तहत फंसाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >