अगलगी में चार घर राख, हजारों का नुकसान

सीओ ने पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का िकया वितरण उधवा : राधानगर थना क्षेत्र के मनिहारी टोला गांव में मंगलवार संध्या अगलगी की घटना में चार घर जल कर राख हो गया. अचानक आग लग जाने से गांव में अफरा-तफरी मच गयी. आग इतनी तेजी से फैली कि महज 15 मिनट में चार […]

सीओ ने पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का िकया वितरण

उधवा : राधानगर थना क्षेत्र के मनिहारी टोला गांव में मंगलवार संध्या अगलगी की घटना में चार घर जल कर राख हो गया. अचानक आग लग जाने से गांव में अफरा-तफरी मच गयी. आग इतनी तेजी से फैली कि महज 15 मिनट में चार घर जलकर राख हो गया. जानकारी के अनुसार मनिहरी टोला गांव स्थित अजय कर्मकार के घर में अचानक आग लग गयी. जो तेजी से फैलते हुए दुलाल कर्मकार, ललिता बेवा एवं रघुनाथ मंडल के घर को भी अपने लपेटे में ले लिया. सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस दल-बल एवं अग्निशामक वाहन घटनास्थल पहुंची तथा ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.
लेकिन तब तक घरों में रखा सार सामान जलकर राख हो गया. बुधवार की सुबह अंचलाधिकारी यामुन रविदास घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद करने की बात कही. इस दौरान पीड़ित परिवारों के बीच तत्काल राहत सामग्री 25 किलो चावल, पांच किलो चूड़ा, नमक, गुड़, केरोसिन आदि का वितरण किया. सीओ ने कहा कि राजस्व कर्मचारी को जांच प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विक्रम सरकार, उत्तम साहा, गोविंद मंडल, योगेश कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य ने भी घटनास्थल पर आकर पीड़ितों को ढांढ़स बंधाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >