साहिबगंज : विकास भवन सभागार में बुधवार को डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में हूल दिवस के सफल संचालन को लेकर बैठक हुई. जिसमें श्री चौरसिया ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. जिसमें पचकठिया से भोगनाडीह पथ के सुदृढ़ीकरण करने, सिदो कान्हू पार्क काे सुसज्जित करने एवं भोगनाडीह परिसर के रंग रोगन का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिये. डीसी ने सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों को स्टॉल में अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का बेहतर तरीके से प्रदर्शन करने का निर्देश दिया है
ताकि स्थानीय ग्रामीणों एवं मेले में आये लोगों को स्टॉल में आवश्यक एवं उपयोगी जानकारी मिल सके. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी अमित प्रकाश एवं बीडीओ बरहेट राजीव कुमार को सभी आयोजन स्थलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. वहीं डीसी ने कहा कि सभी विभाग अपने लाभुकों का चयन कर सूची तैयार कर लेंगे तथा परिसंपतियों के वितरण का पूरा ब्योरा 20 जून तक समर्पित करेंगे.
अवसर पर डीडीसी राजकुमार, परियोजना निदेशक आइटीडीए बबलू मुर्मू, अपर समाहर्ता अनमोल कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी अमित प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल चिंटु दोराई बुरू, डीएसपी ललन प्रसाद, डीएसई जयगोविंद सिंह, डीपीआरओ प्रभात शंकर सहित सभी प्रखंड के बीडीओ व सीओ उपस्थित थे.
