शांतिपूर्वक माहौल में काली पूजा का विसर्जन संपन्न

60 सीसीटीवी कैमरा, 10 पुलिस टेंट, 04 ड्रोन से की गयी जुलूस की निगरानी

साहिबगंज

शहर में काली पूजा विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया है. नगर थाना के दो एवं जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत दो पूजा समिति को छोड़ कर बाकी सभी पूजा कमेटी ने प्रतिमा का विसर्जन कर दिया है. बम काली का विसर्जन गुरुवार को किया जायेगा. विसर्जन को लेकर एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया गया था. रैप जवान की टुकड़ी को स्पेशल विसर्जन करवाने के उद्देश्य से ड्यूटी पर लगाया गया. विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की भूल-चूक न हो. विसर्जन जुलूस पर अपनी नजर बनाये रखने के लिए शहर भर में तकरीबन 60 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये, जो मुख्य रूप से विसर्जन जुलूस के रास्तों पर गतिविधि को रिकॉर्ड करने में लगे थे. एलसी रोड व कुलीपाड़ा में मुख्य सड़कों पर मिलने वाली गलियों को पूर्णता बांस से बैरिकेडिंग की गयी थी. हैलोजन लाइट की व्यवस्था की गयी थी. सब्जी मंडी रोड एवं ग्रीन होटल मोड़ से लेकर बड़तल्ला मोड़ तक हर 300 मीटर की दूरी पर पुलिस टेंट लगाये गये थे, जहां पर पदाधिकारी, मजिस्ट्रेट, चार कांस्टेबल, दो महिला अधिकारी के अलावा चार लाठी बल को तैनात किया गया था. हर पुलिस टेंट में तैनात पदाधिकारी पल-पल की खबर वरीय अधिकारियों को भेज रहे थे. नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता जुलूस के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे. डीजे संचालक को पूर्व में ही खास निर्देश दिया गया था कि किसी भी धर्म, समुदाय या लोगों के किसी भावनाओं को ठेस न पहुंचे. ऐसी कोई भी गाने नहीं बजाय जायेंगे. विशेष ध्यान पुलिस रख रही थी. विसर्जन जुलूस के पूर्व एलसी रोड व कुलीपाड़ा मोहल्ले के कई छत पर पुलिस के जवान को तैनात किया गया था. ताकि छत के ऊपर से सुरक्षा की दृष्टिकोण जवान आसपास इलाके में नजर बना सके. जुलूस के दौरान एसडीपीओ किशोर तिर्की व डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा शहर का भ्रमण कर इसकी रिपोर्ट एसपी को भेज रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >