रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर आज से नामांकन, जानें किस दिन किसका होगा एडमिशन

रांची के रिम्स (RIMS) में एमबीबीएस (MBBS) की 250 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया आज, शनिवार से शुरू हो गई है. इसमें स्टेट कोटा की 208 सीटें शामिल हैं. नामांकन के लिए विद्यार्थियों को एकेडमिक बिल्डिंग में सुबह साढ़े नौ बजे उपस्थित होना होगा.

राजीव पांडेय की रिपोर्ट

RIMS Admission 2026: रिम्स में एमबीबीएस की 250 सीटों पर शनिवार से नामांकन शुरू होगा. इनमें स्टेट कोटा की 208 सीटें शामिल हैं. नामांकन के लिए विद्यार्थियों को सुबह साढ़े नौ बजे एकेडमिक बिल्डिंग में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

श्रेणीवार होगा नामांकन

पहले दो दिन यानी शनिवार और रविवार को सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 104 विद्यार्थियों का नामांकन होगा. 1 सितंबर को एसटी श्रेणी के 54 विद्यार्थियों का नामांकन लिया जाएगा. 2 सितंबर को बीसी-वन और बीसी-टू के 29 विद्यार्थियों का नामांकन होगा. वहीं, 3 सितंबर को एससी और दिव्यांग श्रेणी के 21 विद्यार्थियों का नामांकन होगा.

रिम्स के पीआरओ और एडमिशन कमेटी के सदस्य डॉ शिशिर कुमार ने बताया कि सभी श्रेणियों के लिए नामांकन की तारीख और समय तय कर दिया गया है. इसकी जानकारी रिम्स की वेबसाइट पर भी जारी कर दी गई है. शनिवार से विद्यार्थियों को सुबह साढ़े नौ बजे एकेडमिक बिल्डिंग में आने को कहा गया है. 5 जुलाई तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर जेसीइसीइबी को जानकारी उपलब्ध करानी है. आरक्षण का लाभ लेनेवाले विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए इस बार विशेष टीम मौजूद रहेगी.

किस दिन किसका नामांकन

  • 29 और 31 अगस्त: सामान्य और ईडब्ल्यूएस
  • 1 सितंबर: एसटी
  • 2 सितंबर: बीसी-वन और बीसी-टू
  • 3 सितंबर: एससी और दिव्यांग

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Alert: सावधान! आज से 3 दिन झारखंड में आफत की बारिश, इन जिलों में वज्रपात का भी खतरा

एमसीसी काउंसेलिंग का दूसरा राउंड 3 सितंबर से

इधर, मेडिकल काउंसेलिंग कमेटी ने दूसरे राउंड की केंद्रीय मेडिकल काउंसेलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसकी प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू होगी. रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 3 से 8 सितंबर तक चलेगी. च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग 3 से 9 सितंबर तक होगी.

सीट आवंटन की प्रक्रिया 9 और 10 सितंबर को होगी और 11 सितंबर को दूसरे राउंड का सीट आवंटन रिजल्ट जारी किया जाएगा. चयनित विद्यार्थियों को 12 से 18 सितंबर के बीच संबंधित संस्थान में रिपोर्टिंग और नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में होगा नामांकन

इस काउंसेलिंग के माध्यम से देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग में नामांकन होगा. इसमें ऑल इंडिया कोटा की 15 प्रतिशत सीटों के साथ डिम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, एम्स और जीपमर की सीटें शामिल हैं. नीट क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकेंगे. वहीं, स्टेट काउंसेलिंग का दूसरा राउंड 7 सितंबर से शुरू होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- जयराम महतो की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई, अगली तारीख 25 सितंबर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >