रांची के बबलू चौधरी से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ranchi News: पवन कुमार (बबलू) चौधरी ने लिखित शिकायत की थी कि 20 नवंबर को रात में 12 बजे उनके फोन नंबर 7004810690 पर किसी ने फोन नंबर 9905516208 से फोन करके धमकी दी कि 10 लाख रुपये की रंगदारी नहीं दी, तो उन्हें गोली मार दी जायेगी.

Ranchi News: रांची के पवन कुमार सिंह उर्फ बबलू चौधरी से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोपी केशव सिंह और रितिक यादव उर्फ बिट्टू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सुखदेव नगर थाना की पुलिस ने पवन कुमार सिंह की लिखित शिकायत की जांच के बाद यह कार्रवाई की. प्रभारी सिटी एसपी नौशाद आलम ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी.

सुखदेव नगर थाना की पुलिस ने की कार्रवाई

प्रभारी सिटी एसपी ने बताया कि मंगलवार (29 नवंबर) को पवन कुमार सिंह उर्फ बबलू चौधरी ने लिखित आवेदन दिया था. उसने आरोप लगाया था कि उससे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है. उसके लिखित आवेदन के आधार पर सुखदेव नगर थाना में कांड संख्या 477/22 दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की.

Also Read: Ranchi Crime: रांची में विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष की हत्या, विरोध में आज बंद रहेगा खलारी, जानें पूरा मामला
लोकेशन के आधार पर हुई दो युवकों की गिरफ्तारी

जिस मोबाइल नंबर (9905516208) से बबलू चौधरी से रंगदारी मांगी गयी थी, पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल रिपोर्ट निकाली. इसके बाद मोबाइल फोन के लोकेशन के आधार पर केशव सिंह (19) पिता टुटू सिंह और रितिक यादव उर्फ बिट्टू यादव (19) पिता राजू यादव (दोनों कैलाश मंदिर चुन्ना भट्टा, थाना सुखदेव नगर) को मंगलवार की रात चुन्ना भट्टा कैलाश मंदिर से गिरफ्तार कर लिया.

धमकी देने वाले के पास से फोन जब्त

इनके पास से घटना में उपयोग किये गये मोबाइल 9905516208 जब्त कर लिये गये हैं. WhatsApp चैट भी बरामद किये गये हैं. प्रभारी एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजेश कुमार सिन्हा, पुलिस अवर निरीक्षक मनदीप उरांव, पुलिस अवर निरीक्षक अजीम अंसारी और सहायक अवर निरीक्षक शाह फैजल एवं क्यूआरटी टीम ने यह कार्रवाई की.

Also Read: Ranchi News: अब सीधे कांटाटोली से रांची स्टेशन जा पायेंगे वाहन, इस रूट पर बड़े वाहनों की नो इंट्री
रात के 12 बजे पवन को फोन करके दी धमकी

उल्लेखनीय है कि पवन कुमार (बबलू) चौधरी ने लिखित शिकायत की थी कि 20 नवंबर को रात में 12 बजे उनके फोन नंबर 7004810690 पर किसी ने फोन नंबर 9905516208 से फोन करके धमकी दी कि 10 लाख रुपये की रंगदारी नहीं दी, तो उन्हें गोली मार दी जायेगी. फोन करने वाले ने अपना नाम छोटा बाबू बताया. इसके बाद उस शख्स ने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया.

रांची से अजय दयाल की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >