युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

थाना क्षेत्र के सिमलिया नवाटोली स्थित महादेव सोकरा के पास शनिवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया.

रातू.

थाना क्षेत्र के सिमलिया नवाटोली स्थित महादेव सोकरा के पास शनिवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया. शव की पहचान गुमला जिला स्थित डुमरी थाना क्षेत्र के पुतरंगी ग्राम निवासी 28 वर्षीय डेबिट कुजूर पिता अंजलस कुजूर के रूप में की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार डेबिट कुजूर नवाटोली में किराये के मकान में रहकर मजदूरी का काम करता था. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस के अनुसार युवक के सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं. जिससे प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट होता है कि युवक की हत्या की गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हत्या के कारणों तथा आरोपियों की तलाश में जुट गयी है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR UPADHEY

CHANDRASHEKHAR UPADHEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >