युवा महोत्सव आज से, होगा संवाद कार्यक्रम

राष्ट्रीय युवा विकास संघ के तत्वावधान में युवा महोत्सव आज से शुरू हो रहा है

रांची.

राष्ट्रीय युवा विकास संघ के तत्वावधान में युवा महोत्सव आज से शुरू हो रहा है. महोत्सव संत परमहंस योगानंद स्वामी की जयंती पर कांके के ओयना स्थित चारी हुजिर मैदान में होगा. उदघाटन राज्यसभा सांसद प्रो आदित्य प्रसाद साहू करेंगे. महोत्सव का समापन 12 जनवरी को होगा. समापन के मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी होंगी. सात दिनों तक चलनेवाला महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन विकसित भारत पर आधारित होगा. इस दौरान महोत्सव युवा शक्ति से राष्ट्र निर्माण, विकसित भारत, सशक्त व समृद्ध भारत के विषयों पर गहन चिंतन व संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे. महिला व पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट भी होगा. उदघाटन मैच दीपक ब्रदर्स बुढ़मू व फुटबॉल क्लब दुबलिया के बीच खेला जायेगा. जिसमें प्रथम पुरस्कार के तौर पर तीन लाख रुपये दिये जायेंगे. वहीं द्वितीय पुरस्कार दो लाख व तीसरे व चतुर्थ स्थान के लिए टीमों को 50-50 हजार रुपये, मोमेंटो व मॉडल दिया जायेगा. राज्यसभा सांसद प्रो आदित्य साहू ने रविवार को कार्यक्रम के प्रारुप का लोकार्पण किया. इस दौरान मुख्य संरक्षक संयोजक नरेंद्र कुमार, सुबोध कुमार साहू, रंजन ठाकुर, साधो उरांव, सुदेश उरांव, लक्ष्मी साहू, कुलदीप साहू, दीपक साहू मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: R TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >