रांची. यूथ क्लब दुर्गा पूजा समिति, खेलगांव-खटंगा की बैठक में सर्वसम्मति से नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. देव कुमार उर्फ पप्पू महतो को लगातार फिर अध्यक्ष चुना गया. सोनू गोप को सचिव सह पंडाल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी.
समिति में राम नरेश महतो, डीएन महतो, नंदलाल मुंडा, राजेश महतो, सुनील गोप, शिबु मुंडा, दिलेश्वर गोप और सुरेंद्र महतो को मुख्य संरक्षक बनाया गया है. नीरज महतो और अरविंद महतो को कोषाध्यक्ष, विनय टोप्पो और गोविंद महतो को उपाध्यक्ष तथा कुशेंदर महतो को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया. रवि लोहरा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी.
बैठक में शंकर महतो, रवि महतो, रंजीत महतो, रमेश महतो, विक्की महतो, रोशन समेत अन्य लोग मौजूद थे. समिति की ओर से इस वर्ष पिछले साल की तुलना में अधिक लाइटिंग और आकर्षक पंडाल निर्माण का प्रस्ताव रखा गया.
