न्यूज चैनल पर तनवीर अख्तर खान ने मॉडल के आरोपों को नकारा, कहा- ‘लव जिहाद’ से नफरत करता हूं

बिहार के भागलपुर की एक मॉडल ने रांची के ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट के मालिक तनवीर अख्तर खान पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने के आरोप लगाये हैं. वहीं तनवीर अख्तर ने न्यूज चैनल पर आकर अपनी सफाई दी है.

Ranchi News: मुंबई में रहने वाली बिहार की एक मॉडल ने रांची में ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट चलाने वाले तनवीर अख्तर खान पर ‘लव जिहाद’ के गंभीर आरोप लगाये, तो तनवीर ने न्यूज चैनल पर सामने आकर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. तनवीर का कहना है कि वह ‘लव जिहाद’ से नफरत करता है. वह कभी ऐसा कर ही नहीं सकता.

प्रसिद्धि पाने के लिए खेला ‘लव जिहाद’ स्कैंडल

यश उर्फ तनवीर अख्तर खान ने पत्रकार के सवाल के जवाब में साफ कहा कि किसी के बहकावे में आकर भागलपुर की रहने वाली मॉडल ने उसे फंसाने की कोशिश की है. इसलिए उसने लव जिहाद का स्कैंडल खेला है. तनवीर ने यह भी कहा कि मॉडल ने अपने परिवार और अपने बारे में एक बार भी नहीं सोचा. उसने मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाये हैं.

मॉडल को मैंने मुंबई भेजा : तनवीर

तनवीर ने टीवी चैनल पर दावा किया कि उसके पास खाने के पैसे नहीं थे. तब उसने मॉडल की मदद की. उसने खुद मॉडल को मुंबई भेजा, ताकि उसका करियर आगे बढ़ सके. अब यही लड़की मेरे ऊपर अनाप-शनाप आरोप लगा रही है. उसने जो कुछ भी महिला मॉडल के साथ किया, उसके बारे में पूछने पर झारखंड का तनवीर थोड़ा उत्तेजित भी हो गया.

लोगों को बतायें कि जिहाद होता क्या है?

उसने पत्रकार से कहा कि रिसर्च करके एक बार लव जिहाद के बारे में लोगों को बता दें कि लव जिहाद क्या है? उसने आगे कहा कि किसी लड़की या उसके पिता का दिल तोड़ना ‘लव जिहाद’ नहीं है. वह लव जिहाद से नफरत करता है. उसे भारतीय होने पर गर्व है. उसने यह भी दावा किया कि उसके इंस्टीट्यूट में काफी संख्या में विदेशी मॉडल हैं.

सोशल मीडिया का मॉडल को दे रखा है एक्सेस

तनवीर अख्तर खान ने मीडिया के सामने स्वीकार किया कि उसने अपने सोशल मीडिया से लेकर वेबसाइट तक का एक्सेस मॉडल को दे रखा था. उसने मॉडल पर सोशल मीडिया साइट्स के एक्सेस का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया है. तनवीर ने कहा है कि मुंबई में मॉडल ने किसी कंपनी को उसके (तनवीर के) डाटा बेचने की कोशिश की.

मॉडल का आरोप – तनवीर ने मेरी हत्या की कोशिश की

वहीं, मॉडल ने न्यूज चैनल पर कहा कि तनवीर ने जिस दिन मुंबई के वर्सोवा में उसकी हत्या करने की कोशिश की, उसके बाद उसने उसके (महिला मॉडल के) परिवार के एक सदस्य को व्हाट्सएप्प पर मैसेज भेजा कि उसने उसकी (मॉडल की) हत्या कर दी है. मॉडल ने आरोप लगाया कि उस दिन तनवीर पिस्टल लेकर मुंबई पहुंचा था.

मॉडल का आरोप – तनवीर ने की गला दबाने की कोशिश

मॉडल ने यह भी आरोप लगाया कि उस दिन तनवीर ने उसके साथ मारपीट की. उसे थप्पड़ मारे. फिर गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की. ऑटो चालक ने उसे बचाया और वर्सोवा थाने पहुंचाया. वर्सोवा थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद तनवीर ने उस पर केस वापस लेने का दबाव बनाया. उसने मॉडल को सस्ती मॉडल करार दिया. कहा कि उसे काम नहीं मिला, तो प्रसिद्धि पाने के लिए मॉडल ने यह तरीका अपनाया.

Also Read: रांची के तनवीर ने यश बनकर बिहार की मॉडल को फंसाया, महिला ने सीएम हेमंत सोरेन से मांगी मदद

मैंने मॉडल के परिवार को कोई मैसेज नहीं भेजा – तनवीर

हालांकि, तनवीर ने मॉडल के उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि उसने उसके परिवार को मैसेज भेजे थे. तनवीर ने कहा कि उसका मोबाइल उस वक्त मॉडल के पास ही था. उसने उसके परिवार को कोई मैसेज नहीं भेजा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >