महिलाओं को बनाया जायेगा आत्मनिर्भर: यशस्विनी

महागठबंधन की ओर से रांची लोकसभा प्रत्याशी यशस्विनी सहाय मंगलवार को बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव पहुंचीं. यहां कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा कि पूरे देश में पिछले दस साल में बेरोजगारी बढ़ी है.

बुढ़मू. महागठबंधन की ओर से रांची लोकसभा प्रत्याशी यशस्विनी सहाय मंगलवार को बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव पहुंचीं. यहां कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा कि पूरे देश में पिछले दस साल में बेरोजगारी बढ़ी है. वहीं महंगाई चरम पर है. महिलाओं की भलाई के लिए भाजपा की सरकार ने कुछ नहीं किया. यदि देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो सबसे पहले महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम होगा. वहीं 18 से 25 वर्ष के युवाओं को नौकरी दी जायेगी. इससे पूर्व सिदरोल और करंजुवा टोला में ग्रामीणों से मिलकर उन्होंने मतदान की अपील की. मौके पर सुरेश बैठा, मौलाना साबिर हुसैन, सदन कुमार, जाकिर हुसैन, गोपाल तिवारी, शमीम बड़ेहार, मेरी तिर्की व विजय राम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >