रामगढ़ में दिनदहाड़े महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

शहर के वार्ड पांच के विद्यानगर में गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे दिनदहाड़े 60 वर्षीय महिला सुशीला देवी की हत्या की दी गयी. वह अपने घर में अकेली थीं. उनके पति सेवानिवृत्त रेलकर्मी अशर्फी प्रसाद अपनी पुत्री के पास खड़गपुर गये थे.

प्रतिनिधि (रामगढ़).

शहर के वार्ड पांच के विद्यानगर में गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे दिनदहाड़े 60 वर्षीय महिला सुशीला देवी की हत्या की दी गयी. वह अपने घर में अकेली थीं. उनके पति सेवानिवृत्त रेलकर्मी अशर्फी प्रसाद अपनी पुत्री के पास खड़गपुर गये थे. घर के आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, घर में एक युवती समेत चार लोग घुसे थे. मुहल्ले में सुबह से ही इन युवकों व युवती को इधर-उधर घूमते तथा फोटो खींचते देखा गया था. इनकी संदिग्ध गतिविधि पर एक पड़ोसी महिला को शक भी हुआ था. बुजुर्ग महिला सुशीला देवी छत से नीचे उतरी तथा दरवाजा खोल दिया. गेट खुलते ही युवक-युवती ने पैर छू कर सुशीला देवी को प्रणाम किया और घर में प्रवेश किया. इससे मुहल्ले वासियों को लगा कि पहचान के लोग हैं. बाहर खड़े इनके अन्य सहयोगियों की हरकत से लोगों का शक पूरी तरह दूर नहीं हुआ था. सभी अपराधी युवक व युवती 25 से 27 वर्ष के आसपास के थे. युवती ने मुंह पर मास्क लगाया था. युवक टोपी लगाये थे. इसके बाद बाहर खड़े अन्य युवक भी घर में घुसे. थोड़ी देर बाद लोगों ने घर से धुआं निकलते देखा. एक पड़ोसी ने युवक व युवती को तेजी से घर से निकल कर भागते हुए देखा. उक्त पड़ोसी कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया, लेकिन वह भाग गये. इसके बाद आसपास के लोग घर में प्रवेश किये, तो देखा कि घर में सामान बिखरे पड़े हैं. आलमीरा टूटा मिला तथा एक कमरे में रखे सामान में आग लगी हुई थी. घर की सेंटर टेबल पर बिस्किट भी रखा हुआ था. घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर निकाला हुआ मिला. इससे घर में हुई घटना का सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पाया. घर में देखने से ऐसा लग रहा था कि अपराधियों ने लूटपाट भी की है. सुशीला देवी रसोई घर में मृत अवस्था में पड़ी थीं. उनकी पीठ पर धारदार हथियार के घाव थे.

सीसीटीवी के फुटेज की जांच की जा रही है :

रामगढ़ के एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, इंस्पेक्टर अजय कुमार साहू समेत अन्य पुलिस अधिकारी व पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचे. फॉरेंसिंक टीम ने भी जांच प्रारंभ कर दी. एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने कहा कि महिला की हत्या हुई है. हत्या के कारण तथा शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. शीघ्र ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच जायेगी. उन्होंने बताया कि आस पास के घरों में लगे सीसीटीवी के फुटेज की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >