हादसे में महिला की मौत, पति घायल

अनियंत्रित कार खड़े ट्रेलर से टकराकर पलटी

नामकुम.

खरसीदाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत मालती रिंग रोड में सीएनजी पंप के समीप अनियंत्रित कार ने खड़े ट्रेलर को टक्कर मारते हुए पलट गयी. दुर्घटना में घायल कार सवार दंपती को पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से रिम्स पहुंचाया. जहां इलाज के क्रम में सविता लकड़ा की मौत हो गयी. वहीं पति पवन लकड़ा का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार दोनों कवाली स्थित घर से रिंग रोड होते हुए तुपुदाना की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में सीएनजी पंप के समीप तेज गति व घुमावदार सड़क की वजह से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराते हुए पलट गयी. ओपी प्रभारी भवेश कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन जब्त कर लिया गया है.

अनियंत्रित कार खड़े ट्रेलर से टकराकर पलटीB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH VERMA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >