Ranchi News : आज मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा

नवपत्रिका प्रवेश के साथ पूजा पंडालों में माता रानी की पूजा शुरू हो गयी. शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मंगलवार को मां के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जायेगी.

नवपत्रिका प्रवेश के साथ माता रानी की पूजा अर्चना शुरू

रांची. नवपत्रिका प्रवेश के साथ पूजा पंडालों में माता रानी की पूजा शुरू हो गयी. शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मंगलवार को मां के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जायेगी. दिन के 1.44 बजे तक अष्टमी है. इसके बाद से नवमी लग जायेगा. इन दोनों के संधि काल में संधि पूजा की जायेगी. इसी दिन रात में महिलाएं मां का खोइछा भी भरेंगी. एक अक्तूबर को महानवमी है. इस दिन दोपहर 2:36 बजे तक नवमी है, उसके बाद दशमी लग जायेगा. इस दिन नौ कन्या पूजन व हवन आदि किया जायेगा. वहीं, विजयादशमी का त्योहार दो अक्तूबर को मनाया जायेगा. इस दिन दोपहर 2:56 बजे तक दशमी है. इस दिन माता रानी की प्रतिमाओं का विभिन्न नदी, तालाबों व जलाशयों में विसर्जन किया जायेगा.

दुर्गाबाड़ी में आज के कार्यक्रम :

सुबह साढ़े छह बजे कुमारी पूजा. नौ बजे भोग निवेदन. साढ़े नौ बजे पुष्पांजलि. संध्या आरती सात बजे, संध्या भोग निवेदन रात आठ बजे व प्रसाद वितरण पूजा समापन के बाद. इस दिन दुर्गा मंडपों में पुष्पांजलि देने के लिए व पूजा की थाली देने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी. इस दिन पूजा पंडालों में प्रसाद स्वरूप खिचड़ी और खीर प्रसाद का वितरण किया जायेगा. इधर, दिन में 1.21 बजे से संधि पूजा होगी. 1.45 बजे बलिदान और दो बजकर नौ मिनट पर पूजा का समापन हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Raj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >