सीएम के प्रधान सचिव और झारखंड के मुख्य चुनाव पदाधिकारी रह चुके हैं शराब घोटाला में गिरफ्तार विनय कुमार चौबे

Vinay Choubey IAS: एंटी करप्शन ब्यूरो ने झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को गिरफ्तार कर लिया है. वह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, आबकारी सचिव जैसे अहम पद पर काम कर चुके हैं. उनके कार्यकाल में ही शराब नीति में बदलाव हुआ था. 1999 बैच के आईएएस अफसर विनय कुमार चौबे का कैसा रहा है करियर, यहां पढ़ें.

Vinay Choubey IAS Jharkhand: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने झारखंड के वरिष्ठ आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी विनय कुमार चौबे को गिरफ्तार कर लिया है. झारखंड कैडर के 1999 बैच के सीनियर आईएएस ऑफिसर विनय कुमार चौबे कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और झारखंड के मुख्य चुनाव पदाधिकारी (सीईओ) के पद पर काम किया है. वह झारखंड के आबकारी सचिव रह चुके हैं. उनके कार्यकाल में ही शराब नीति में बदलाव हुआ था.

पंचायती राज विभाग के सचिव हैं विनय कुमार चौबे

वर्तमान में विनय कुमार चौबे पंचायती राज विभाग के सचिव हैं. वह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव और राज्य के आबकारी सचिव भी रह चुके हैं. मूल रूप से बिहार के रहने वाले विनय कुमार चौबे का जन्म वर्ष 1975 में हुआ था. उन्होंने कम्प्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई की है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विनय चौबे के कार्यकाल में बदली थी शराब नीति

विनय कुमार चौबे के आबकारी सचिव रहते शराब नीति में बदलाव हुआ था और कुछ ही दिनों बाद शराब नीति को लेकर कई तरह के आरोप लगने लगे. आरोप था कि नकली होलोग्राम के जरिये बड़े पैमाने पर विदेशी शराब की बिक्री हुई. बिक्री से जो पैसे मिले, वो सरकार के खजाने में जाने की बजाय अफसरों की जेब में गये.

इसे भी पढ़ें

आज 20 मई 2025 को 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर आपको कितने में मिलेगा, यहां चेक करें रेट

शराब घोटाला में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, झारखंड के आईएएस अधिकारी विनय चौबे और गजेंद्र सिंह गिरफ्तार

झारखंड में वज्रपात का कहर : 6 की मौत, इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली ज्योति मल्होत्रा का बंगाल कनेक्शन, किसकी शादी में किया था डांस?

भाजपा की महिला नेता ने पार्टी को दिया झटका, समर्थकों के साथ झामुमो में हुईं शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >