क्या है ग्राम इंजीनियर कार्यक्रम? 165 प्रशिक्षुओं के लिए रांची में ग्रामीण उद्यमी दीक्षांत समारोह 13 को

Prabhat Khabar Explainer: राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि ग्राम इंजीनियर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘स्थानीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था’ को मजबूत करना और गांवों से पलायन एवं आजीविका के अवसरों के लिए शहरों पर निर्भरता को कम करना है.

Prabhat Khabar Explainer: केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर गुरुवार को झारखंड की राजधानी रांची में रहेंगे. इस दौरान वह ग्रामीण उद्यमी कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम (ग्राम इंजीनियर कार्यक्रम) के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे. दीक्षांत समारोह में 165 प्रशिक्षु को प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस सभी को प्रमाण-पत्र प्रदान करेंगे.

ग्रामीण युवाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू पायलट प्रोजेक्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन पर आधारित ग्रामीण उद्यमी कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का लक्ष्य ग्रामीण युवाओं को विशिष्ट कौशल का अवसर प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है. मई 2022 में मध्यप्रदेश के भोपाल में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया था. जल्दी ही चार और राज्यों (छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र) को इसमें शामिल कर लिया गया. पहले चरण के दौरान 152 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 132 ने सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम पूरा किया और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.

Also Read: सूचना क्रांति के दौर में साइबर क्राइम का शिकार होने से कैसे बचें, साइबर एसपी कार्तिक एस ने दिये टिप्स

इन क्षेत्रों में लोगों को दिया गया प्रशिक्षण

अगले चरण (चरण 1.2) में चार राज्यों (मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओड़िशा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सफलतापूर्वक प्रशिक्षण लेने वाले 165 लोगों को 13 अक्टूबर 2022 को प्रमाण पत्र दिये जायेंगे. इस चरण में पांच क्षेत्रों (बिजली और सौर ऊर्जा, कृषि मशीनीकरण, ई-गवर्नेंस, प्लंबिंग और चिनाई, दोपहिया वाहनों की मरम्मत और रखरखाव) में लोगों को प्रशिक्षित किया गया.

अगले चरण में गुमला की 153 महिलाओं का चयन

अगले चरण (चरण 1.3) में सिर्फ महिला समूहों के लिए जल्द ही अक्टूबर-नवंबर तक गुमला (झारखंड) में कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी. इसके लिए 153 महिलाओं का पहले ही पंजीकरण हो चुका है. राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि ग्राम इंजीनियर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘स्थानीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था’ को मजबूत करना और गांवों से पलायन एवं आजीविका के अवसरों के लिए शहरों पर निर्भरता को कम करना है.

आदिवासी युवाओं को गांव के आसपास रोजगार देना है उद्देश्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर रोजगार/स्वरोजगार और उद्यमशीलता के लिए नये-नये अवसर पैदा करना है, ताकि आदिवासी युवा अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें. अपने लिए और दूसरों के लिए आजीविका के अधिक से अधिक अवसर पैदा कर सकें.

Also Read: 14 अक्टूबर से 3rd Jharkhand Science Film Festival शुरू, ‘झरिया’, ‘कमीज’ समेत कई फिल्मों का होगा प्रदर्शन

जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर को दिये ये निर्देश

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि इसी उद्देश्य से प्रत्येक जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर को उपलब्ध संसाधनों और स्थानीय आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अपने जिले के लिए एक कौशल विकास योजना तैयार करने के लिए कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >