नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों का स्वागत
बुंडू नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया.
प्रतिनिधि, बुंडू.
बुंडू नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों का अभिनंदन किया गया. नगर प्रशासक शुभम पोद्दार ने अध्यक्ष जितेंद्र उरांव व उपाध्यक्ष रविन्द्र उरांव उर्फ लालू उरांव को पौधा व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. इसके साथ ही सभी पार्षदों को भी पौधा देकर सम्मानित किया गया. सभी जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर बुंडू को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ नगर बनाने का संकल्प लिया. अध्यक्ष जितेंद्र उरांव ने कहा कि नगर के विकास के लिए स्वच्छता, हरियाली और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता दी जायेगी. सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया जायेगा. सभी नवनिर्वाचित पार्षदों ने नागरिकों से भी अपील की कि वे नगर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाये रखने में सहयोग करें. कार्यक्रम में पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया. समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामना दिये.
बुंडू नगर को स्वच्छ, सुंदर, विकसित किया जायेगा : जितेंद्र उरांवB