Weather Forecast: नेम-निष्ठा और आस्था के महापर्व छठ में कैसा रहेगा झारखंड में मौसम का मिजाज?

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे (3-4 डिग्री सेल्सियस) की बढ़ोत्तरी हो सकती है. इसके बाद अगले दो दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 17 नवंबर से छठ शुरू हो रहा है. चार दिवसीय महापर्व 20 नवंबर को संपन्न हो जाएगा.

रांची: नेम-निष्ठा और आस्था के महापर्व छठ में अब कुछ ही दिन शेष हैं. लोग इसकी तैयारी में जुट गए हैं. इस बीच सबकी निगाहें महापर्व छठ के दौरान मौसम के मिजाज पर टिकी हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक महापर्व छठ में बारिश की संभावना है. छठ की शुरुआत बारिश हो सकती है. 17 नवंबर को राज्य में हल्की बारिश की संभावना है. 21 नवंबर तक झारखंड में आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. आपको बता दें कि 17 नवंबर से छठ महापर्व शुरू हो रहा है. चार दिवसीय महापर्व 20 नवंबर को संपन्न हो जाएगा.

आसमान में छाए रह सकते हैं आंशिक बादल

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे (3-4 डिग्री सेल्सियस) की बढ़ोत्तरी हो सकती है. इसके बाद अगले दो दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 16 नवंबर को झारखंड में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है और मौसम शुष्क रहेगा. 17 नवंबर को झारखंड के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. 18 व 19 नवंबर को सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा. 20 और 21 नवंबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

Also Read: Weather Forecast: दीपावली से लेकर महापर्व छठ तक झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? ये है लेटेस्ट अपडेट

आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे

झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में मौसम के मिजाज की बात करें, तो 16 नवंबर से 21 नवंबर तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान मौसम शुष्क रहने के आसार व्यक्त किए गए हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक महापर्व छठ के दौरान आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. 17 से 20 नवंबर तक महापर्व छठ है.

Also Read: PM Modi Jharkhand Visit: पीएम मोदी रांची से दिल्ली के लिए रवाना, राज्यपाल व सीएम ने दी विदाई

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम रहा शुष्क

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम का मिजाज शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: झारखंड का 23वां स्थापना दिवस आज, करोड़ों की सौगात देगी हेमंत सोरेन सरकार, 18 हजार से अधिक को ऑफर लेटर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >