पंप खराब होने से जलापूर्ति बाधित

प्रखंड के पतराहातू ग्रामीण जलापूर्ति योजना के पंप हाउस का पंप खराब हो जाने से पिछले पांच दिनों से जलापूर्ति बंद है.

सिल्ली. प्रखंड के पतराहातू ग्रामीण जलापूर्ति योजना के पंप हाउस का पंप खराब हो जाने से पिछले पांच दिनों से जलापूर्ति बंद है. जिससे पतराहातू एवं कारियाडीह के करीब 600 घरों के लोगों को पेयजल की परेशानी झेलनी पड़ रही है. सुबह होते ही लोगों आसपास के चापानल या लोगों के निजी कुआं से पीने के पानी लाना पड़ रहा है. लोगों ने इसकी शिकायत पीएचइडी विभाग से भी की है. परंतु विभाग के द्वारा अब तक कोई पहल नहीं की गयी है. इस संबंध में विभाग के कनीय अभियंता जीत मोहन सिंह मुंडा ने पूछे जाने पर कहा कि मोटर खराब होने के कारण जलापूर्ति बंद है. विभाग के वरीय अधिकारी को सूचित कर दिया गया है, जल्द ही मोटर की मरम्मत कराा कर जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHNU GIRI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >