जमीन के भीतर से निकलने लगा है पानी, भू-धंसाव की आशंका से लोगों में दहशत

डकरा में जमीन के भीतर से अचानक पानी निकलने से स्थानीय लोग डरे हुए हैं. पुरानी खदानों के कारण भू-धंसाव की आशंका जताई जा रही है, प्रशासन से जांच की मांग की गई है.

सुनील कुमार डकरा (रांची): डकरा वीआइपी क्लब के पीछे मानकी बस्ती और मानकी कॉलोनी के बीच इन दिनों जमीन से अचानक पानी निकलने की घटना से ग्रामीणों में दहशत है. जानकारी के अनुसार भारी बारिश के बाद उक्त स्थान पर जमीन के अंदर से लगातार पानी निकल रहा है. बताया जाता है कि वर्षों पहले इस क्षेत्र में भूमिगत खदान संचालित थी, जिसके कारण जमीन के नीचे खोखलापन पैदा हो गया है.

घटनास्थल से करीब 400 मीटर की दूरी पर मानकी आवासीय कॉलोनी और मानकी बस्ती स्थित है. चिंता की बात यह है कि जिस स्थान से पानी निकल रहा है, वह मुख्य रास्ते से महज पांच फीट की दूरी पर है. ऐसे में किसी व्यक्ति या मवेशी के गलती से वहां चले जाने पर जान-माल के नुकसान की आशंका बनी हुई है. पुरानी भूमिगत खदानों की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार ऐसे क्षेत्रों में जमीन के नीचे पानी जमा होने या भू-धंसाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

ये भी पढ़ें- बेड़ो मेन रोड की बदलेगी सूरत, 1.50 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत; टेंडर प्रक्रिया शुरू

हालांकि, वास्तविक स्थिति तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी. ग्रामीणों ने सीसीएल प्रबंधन से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्थल का निरीक्षण कराने की मांग की है. साथ ही प्रभावित स्थान की घेराबंदी कर ‘खतरा’ का बोर्ड लगाने की मांग की, ताकि राहगीरों और मवेशियों को वहां जाने से रोका जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >