Jharkhand Weather Forecast : रांची में वज्रपात से महिला की मौत, 23 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में फिर बनेगा लो प्रेशर एरिया, जमकर होगी बारिश

Weather Forecast LIVE Update Today: आगामी 15 सितंबर से वापसी से पहले मानसून (Monsoon) झारखंड (Jharkhand) पर मेहरबान हो गया है. बुधवार की रात से झारखंड के लगभग सभी जिलों में शुरू हुई बारिश (Rain) शुक्रवार (21 अगस्त, 2020) को तीसरे दिन भी जारी रही. लगातार तीन दिन की बारिश में झारखंड की कई नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है. कई जगहों पर भारी नुकसान हुआ है. कहीं पेड़ उखड़कर बीच सड़क पर गिर गया, तो कहीं बिजली के तार टूटकर सड़क पर गिर गये. गुरुवार राजधानी रांची समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई. बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी है. लगातार वर्षापात से गढ़वा (Garhwa) में सोन नदी (Sone River) उफान पर है, तो पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) के सारंडा (Saranda) में छोटी-छोटी नदियों ने विकराल रूप धारण कर लिया है. पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची (Ranchi) में 100 मिमी से अधिक वर्षा हो चुकी है. एक जून से अब तक रांची में 950 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है. पूरे राज्य की बात करें, तो 20 अगस्त तक प्रदेश में कुल 628.9 मिमी वर्षा हुई है. हालांकि, यह इस काल में होने वाली सामान्य वर्षा 725.3 मिमी से बहुत कम है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र (Meteorological Center) ने बताया है कि देवघर, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, गोड्डा, सरायकेला, खूंटी, गुमला व चतरा में पिछले 24 घंटे में कम बारिश हुई है. शेष 12 जिलों में सामान्य व मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गयी है. लातेहार, पलामू व रामगढ़ जिला में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश हुई. झारखंड में मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ…

Live Updates
2:09 AM. 22 Aug 20 8:39 PM. 21 Aug

रांची-टाटा रोड 36 घंटे से जाम, तीन किमी तक लगी वाहनों की कतार

रांची-टाटा मार्ग (एनएच-33) पर उलीडीह (रोलाडीह) के समीप गुरुवार को भारी बारिश में डायवर्सन बह गया था. इसके चलते शुक्रवार को दूसरे दिन भी वाहनों का आवागमन बाधित रहा. डायवर्सन के दोनों ओर लगभग तीन किमी तक वाहनों की कतार लग गयी है. छोटे वाहन वैकल्पिक रास्ते से किसी तरह निकल रहे हैं, पर बड़े वाहन जाम में फंसे हुए हैं. मामले में एनएचएआइ के इंजीनियर अभिजीत कुमार दास का कहना है कि कंपनी के लोग डायवर्सन बनाने में लगे हैं. उम्मीद है शनिवार से इस मार्ग पर आवागमन सुचारु हो जायेगा.

2:09 AM. 22 Aug 20 8:39 PM. 21 Aug

बारिश से बह गया पुलिया का एप्रोच पथ

हजारीबाग जिला के बड़कागांव प्रखंड में दो दिन की लगातार बारिश से गरसुला पंचायत स्थित डुमरबेड़ा गांव में पुलिया का एप्रोच पथ बह गया. वहीं बिजली का एक खंभा भी गिर गया. इससे दिन भर बिजली कटी रही.

2:09 AM. 22 Aug 20 8:39 PM. 21 Aug

रांची में वज्रपात से महिला की मौत

राजधानी रांची के सोनाहातू प्रखंड स्थित कोड़ाडीह गांव के निवासी इंद्रजीत महतो के पत्नी प्रमिला देवी (27) की वज्रपात से शुक्रवार को मौत हो गयी. वह खेत में धान की रोपनी कर रही थी. इसी दौरान वज्रपात हुआ और प्रमिला देवी उसकी चपेट में आ गयी. एक अन्य महिला घायल हो गयी है.

2:09 AM. 22 Aug 20 8:39 PM. 21 Aug

सिमडेगा, दुमका तथा जामताड़ा में दो तीन घंटे में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने ताजा तात्कालिक बुलेटिन जारी किया है. इसमें कहा है कि सिमडेगा, दुमका तथा जामताड़ा में दो-तीन घंटे के में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकता है.

2:09 AM. 22 Aug 20 8:39 PM. 21 Aug

रांची : गेतलसूद डैम का जलस्तर बढ़ा, रेडियल गेट खोला गया

झारखंड की राजधानी रांची स्थित गेतलसूद डैम का जलस्तर बढ़ गया है. इसकी वजह से एक रेडियल गेट को खोलना पड़ा.

2:09 AM. 22 Aug 20 8:39 PM. 21 Aug

23 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में फिर बनेगा लो प्रेशर एरिया, जमकर होगी बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक के जो संकेत मिल रहे हैं, उसके अनुसार 23 अगस्त यानी रविवार को बंगाल की खाड़ी में फिर निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा. इसकी वजह से कई जगहों पर जमकर बारिश हो सकती है.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Update Today: आगामी 15 सितंबर से वापसी से पहले मानसून (Monsoon) झारखंड (Jharkhand) पर मेहरबान हो गया है. बुधवार की रात से झारखंड के लगभग सभी जिलों में शुरू हुई बारिश (Rain) शुक्रवार (21 अगस्त, 2020) को तीसरे दिन भी जारी रही. लगातार तीन दिन की बारिश में झारखंड की कई नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है. कई जगहों पर भारी नुकसान हुआ है. कहीं पेड़ उखड़कर बीच सड़क पर गिर गया, तो कहीं बिजली के तार टूटकर सड़क पर गिर गये. गुरुवार राजधानी रांची समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई. बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी है. लगातार वर्षापात से गढ़वा (Garhwa) में सोन नदी (Sone River) उफान पर है, तो पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) के सारंडा (Saranda) में छोटी-छोटी नदियों ने विकराल रूप धारण कर लिया है. पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची (Ranchi) में 100 मिमी से अधिक वर्षा हो चुकी है. एक जून से अब तक रांची में 950 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है. पूरे राज्य की बात करें, तो 20 अगस्त तक प्रदेश में कुल 628.9 मिमी वर्षा हुई है. हालांकि, यह इस काल में होने वाली सामान्य वर्षा 725.3 मिमी से बहुत कम है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र (Meteorological Center) ने बताया है कि देवघर, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, गोड्डा, सरायकेला, खूंटी, गुमला व चतरा में पिछले 24 घंटे में कम बारिश हुई है. शेष 12 जिलों में सामान्य व मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गयी है. लातेहार, पलामू व रामगढ़ जिला में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश हुई. झारखंड में मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >