Vollyball : आर्ट ऑफ गिविंग का ग्रीष्णकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर शुरू

10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ.

खेल संवाददाता, रांची

झारखंड वॉलीबॉल संघ और आर्ट ऑफ गिविंग की झारखंड इकाई के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार से 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ. रांची विश्वविद्यालय वॉलीबॉल कोर्ट में आयोजित शिविर का उद्देश्य जिले के प्रतिभावाना वॉलीबॉल खिलाड़ियों को तकनीकी, बुनियादी और रणनीतिक प्रशिक्षण प्रदान करना है, जिससे राज्य में खेल प्रतिभाओं को निखारा जा सके. शिविर का उदघाटन रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने किया. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्रीगुरु चरण साहू, सीसीडीसी प्रकाश झा, अजय प्रकाश, नवीन चंचल, डॉ राजेश गुप्ता, चंचल भट्टाचार्य, भोला प्रताप सिंह, उत्तम राज समेत अन्य उपस्थित थे. प्रशिक्षक संजय कुमार और संजय ठाकुर ने खिलाड़ियों को बेसिक स्किल्स, खेल की रणनीतियां, टीम भावना, फिटनेस तकनीक और मानसिक दृढ़ता का प्रशिक्षण देंगे. मौके पर मुख्य अतिथि अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि खेल जीवन निर्माण का सशक्त माध्यम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >