मैक्लुस्कीगंज में विजिबिलिटी करीब पांच मीटर, 11 बजे खिली धूप

झारखंड का कश्मीर मैक्लुस्कीगंज में घने कोहरे ने परेशानी बढ़ा दी है.

मैक्लुस्कीगंज. झारखंड का कश्मीर मैक्लुस्कीगंज में घने कोहरे ने परेशानी बढ़ा दी है. कोहरे का असर रेल व सड़क यातायात पर देखने को मिला. घना कोहरा से मालवाहक रेल की गति धीमी रही, वहीं धुंध का कहर सड़क यातायात पर भी पड़ा, वाहन चालकों को लाइट जला कर सड़कों पर चलाना पड़ा. विजिबिलिटी लगभग पांच मीटर के आसपास रही. कोहरे का असर सुबह प्रातः साढ़े पांच बजे से शुरू हुआ, जो लगभग 11 बजे तक रहा. विजिबिलिटी सामान्य होने के पश्चात लोगों ने राहत की सांस ली. दिन के 11 बजे खिली धूप से आमजनों को राहत मिली. सुबह व संध्या में शीतलहरी से कनकनी बढ़ने से ठिठुरन बढ़ गयी है. आमजन अपने कार्यों को जल्द निबटाने में व्यस्त दिखे. ठंड के प्रकोप से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया, स्वेटर, टोपी व मफलर से ढंके देखे गये. मालूम हो कि मैक्लुस्कीगंज में ठंड का प्रकोप एक पांच दिनों से बढ़ा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rohit kumar maht

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >