Viral Video: क्या? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनकर सदमे में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री?

Viral Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर में एक कार्यक्रम को संबोधित किया था. अपने संबोधन में उन्होंने कहा था, ‘मेरे खून में सिंदूर है बह रहा है.’ इसके बाद डॉ इरफान अंसारी का यह बयान आया है. सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो और सुनें कि डॉ इरफान अंसारी क्या-क्या कह रहे हैं.

Viral Video: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि बीकानेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भाषण दिया, उसको सुनने के बाद से वह सदमे में हैं. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा है कि खून में सिंदूर जाना चिंता का विषय है. आखिर खून में सिंदूर गया कैसे. खून में अगर सिंदूर मिलाया गया, तो यह हानिकारक है. अगर सिंदूर में पारा मिला हुआ रहा, तो जानलेवा भी हो सकता है. तुरंत उनकी मेडिकल जांच करायी जानी चाहिए. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते उन्होंने देश के सभी सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खून की जांच हो. डॉ इरफान अंसारी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश में रहना काफी जरूरी है. मोदी जी 100 साल जीयें, ये हमारी दुआ है. सिंदूर का खून में होना घातक है. जब मे मोदी जी का भाषण सुना हूं, तब से सदमे में हूं.’

राजस्थान में बोले थे मोदी- मेरे खून में सिंदूर बह रहा है

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर में एक कार्यक्रम को संबोधित किया था. अपने संबोधन में उन्होंने कहा था, ‘मेरे खून में सिंदूर है बह रहा है.’ इसके बाद डॉ इरफान अंसारी का यह बयान आया है. सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह कह रहे हैं. ‘स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते में जांच की मांग करता हूं… कि आखिर खून में सिंदूर कैसे गया. मोदी जी की लंबी आयु की कामना करता हूं, लेकिन ब्लड में सिंदूर जाना चिंता का विषय है.’

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डॉ इरफान अंसारी ने इतने लोगों को किया टैग

इस वीडियो को डॉ इरफान अंसारी के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है. इसमें भाजपा, कांग्रेस, झामुमो नेताओं को भी टैग किया गया है. डॉ इरफान अंसारी ने भानु प्रताप शाही, हेमंत सोरेन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस झारखंड, राहुल गांधी, गुलाम अहमद मीर, केसी वेणुगोपाल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, प्रसाद सिरीवेला, प्रियंका गांधी वाड्रा, कौशल के विद्यार्थी, केशव महतो, राजेश कच्छप, भाजपा, झारखंड, बाबूलाल मरांडी, संजय प्रसाद यादव, सीपी सिंह, कल्पना मुर्मू सोरेन, प्रदीप यादव, कोप्पुला राजू, राधाकृष्ण किशोर और बंधु तिर्की को टैग किया गया है.

इसे भी पढ़ें

25 मई 2025 को आपके शहर में क्या है 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें

Trains Cancelled: दक्षिण पूर्व रेलवे ने लिया मेगा ब्लॉक, ये 4 ट्रेनें रहेंगी रद्द

JPSC Result: जेपीएससी मुख्य परीक्षा के रिजल्ट में देरी पर भाजपा ने उठाये सवाल

Success Story: व्योमिका सिंह और सोफिया कुरेशी के बाद चर्चा में हैं CISF की गीता समोता, जानें क्यों

सरना धर्मकोड की मांग पर धरना से पहले कांग्रेस ने कहा- केंद्र की मोदी सरकार आदिवासी विरोधी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >