ग्रामीणों को नि:शुल्क विधिक सेवाओं की मिली जानकारी

डालसा) की ओर से रातू प्रखंड अंतर्गत चितरकोटा छोटका टोली गांव में डोर-टू-डोर विधिक सेवा आपके द्वार अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया.

प्रतिनिधि, रातू.

रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से रातू प्रखंड अंतर्गत चितरकोटा छोटका टोली गांव में डोर-टू-डोर विधिक सेवा आपके द्वार अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों एवं नि:शुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी देना था. कार्यक्रम के दौरान डालसा से संचालित विभिन्न नि:शुल्क विधिक सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी गयी. इसमें नशा मुक्ति, नि:शुल्क सरकारी वकील की सुविधा, लोक अदालत, घरेलू हिंसा से संरक्षण, डायन प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह रोकथाम, बाल मजदूरी के दुष्प्रभाव एवं रोकथाम, पोक्सो एक्ट से संबंधित कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डाला गया. साथ ही विकलांग पेंशन सहित अन्य सामाजिक व कानूनी योजनाओं की भी जानकारी ग्रामीणों को दी गयीई. कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं. जिन्हें गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए उचित कानूनी मार्गदर्शन प्रदान किया गया. जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पंपलेट का भी वितरण किया गया. कार्यक्रम में सुनीता देवी, पुष्पलता देवी, अफरोज अंसारी, पूनम देवी, निशांत निश्चल, सुजीता देवी, बेबी देवी, प्रीतम सक्सेना समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे.

डालसा ने चितरकोटा छोटका टोली में चलाया डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रमB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >