...और धू-धूकर जल उठे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद, CM हेमंत रहे मौजूद, देखें Pics

बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ विजयादशमी के मौके पर झारखंड में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रांची के मोरहाबादी मैदान में 70 फीट का वाटरप्रूफ रावण देखते ही देखते धू-धूकर जल उठा. इसके साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी जले. इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन भी उपस्थित थे.

जल उठा 70 फीट का रावण

राजधानी रांची में दो साल बाद इस बार विजयादशमी पर होनेवाला रावण दहन संपन्न हुआ. बुधवार की शाम धू-धूकर जल उठा रावण. साथ में कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी आतिशबाजी के साथ जल उठे. मोरहाबादी मैदान में सीएम हेमंत सोरेन मौजूद रहे. इस दौरान देखते ही देखते 70 फीट का रावण भारी आतिशबाजी के बीच जलकर राख हो गया. रावण दहन को देखने काफी संख्या में लोग उपस्थिति हुए. रांची में इस बार पांच जगह मोरहाबादी, अरगोड़ा, एचईसी शालीमार, हुंडरू और तुपुदाना में रावण दहन हुआ.

रांची के मोरहाबादी मैदान में सीएम हेमंत सोरेन हुए शामिल

पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा मोरहाबादी मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने लोगों से बुराई का नाश करने और हमेशा अच्छाई को अपनाने की अपील की.

राम, सीता और लक्ष्मण से सीएम ने लिया आशीर्वाद

इस मौके पर भगवान राम, माता सीता और भाई लक्ष्मण बने रूप से सीएम हेमंत सोरेन ने आशीर्वाद लिया. उन्होंने ईश्वर से राज्य में खुशहाली के साथ-साथ हर लोगों के चेहरे पर मुस्कान और सुख-समृद्धि की कामना भी की.

वाटरप्रूफ बने थे तीनों पुतले

पंजाबी हिंदू बिरादरी के मुताबिक, बारिश को देखते हुए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले को वाटरप्रूफ बनाया गया था. रावण के पुतले की ऊंचाई 70 फीट थी, जबकि कुंभकर्ण के पुतले की ऊंचाई 65 फीट और मेघनाद के पुतले की ऊंचाई 60 फीट की थी. वहीं, मोरहाबादी मैदान में सोने के लंका का प्रारूप बनाया गया था.

रांची के शालीमार बाजार में 61 फीट ऊंचा रावण जला

विजयादशमी रावण दहन समारोह समिति द्वारा रांची के शालीमार बाजार सेक्टर-तीन में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित हुआ. अध्यक्ष संजीत यादव ने बताया कि रावण के पुतले की ऊंचाई 61 फीट और कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले की ऊंचाई 55-55 फीट है.

खरसावां में रावण दहन का आयोजन

बुधवार की शाम विजयादशमी पर खरसावा के तलसाही में सेवा संघ समिति के तत्वावधान में रावण दहन किया गया. रावण दहन को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे. यहां का रावण दहन क्षेत्र के लोगों का आकर्षण का केंद्र होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >