जिला के 194 गांवों में रामोत्सव मनायेगा विहिप

विश्व हिंदू परिषद की बैठक

रातू. विहिप व बजरंग दल रांची ग्रामीण जिला की बैठक रविवार को विंध्यवासिनी नगर में हुई. बैठक में रामोत्सव कार्यक्रम के लिए बैनर वितरण कर जिला के 194 पंचायतों में धूमधाम से रामोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया. मुख्य अतिथि विहिप प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो ने कहा कि पंचायत स्तर पर 500 स्थानों पर रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा. त्रेतायुग में जो कार्य रामजी ने किया था, वही कार्य आज विहिप के कार्यकर्ता कर रहे हैं. बैठक में संगठन मंत्री कल्याण श्यामल, जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल सिंह, रामवृक्ष महतो, रोबिन कुमार, लाल लोकनाथ शाहदेव, रोशन चौधरी, विनोद विश्वकर्मा, गुलाब सिंह, अनिल यादव, अजीत सिंह, ज्योति कुमार, विवेकानंद प्रजापति, रामप्रसाद मुंडा, बजरंग सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >