झारखंड के वित्त मंत्री के काफिले में गाड़ी बढ़ी, किशोर ने सीएम को दिया धन्यवाद

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की सुरक्षा व्यवस्था में एक नई गाड़ी जोड़ी गई है, जिससे अब कुल तीन स्कॉट गाड़ियां उनके काफिले में शामिल होंगी. इस निर्णय पर मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया है.

Radha Krishna Kishore: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के सुरक्षा काफिले में एक गाड़ी बढ़ा दी गयी है. अब वित्त मंत्री की सुरक्षा में तीन स्कॉट गाड़ियां चलेंगी. इसे लेकर डीजीपी तदाशा मिश्रा के आदेश के बाद आइजी प्रोविजन ने पत्र जारी कर दिया है. वित्त मंत्री के काफिले में तीन बोलेरो जीप साथ चलेंगी. मामले में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा है कि सीएम हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से ही मामले का पटाक्षेप हुआ है. सीएम का आभार है कि उन्होंने मामले की गंभीरता को समझा. राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि पलामू उग्रवाद प्रभावित इलाका रहा है. अपराधियों का गढ़ रहा है. मैंने उनके खिलाफ लड़ाई लड़ी है, इसलिए सुरक्षा मानकों के आधार पर सवाल उठाया था. नाराजगी जैसी कोई बात ही नहीं थी. 

ये भी पढ़ें: झारखंड में NEET विवाद और छात्र आंदोलन को लेकर कांग्रेस-झामुमो का प्रदर्शन, कई जिलों में पुतला दहन

गाड़ी वापस लेने से संबंधित भेजा था पत्र

इससे पहले विभाग के संयुक्त सचिव ने मंत्री के काफिले से एक गाड़ी वापस लेने से संबंधित पत्र भेजा था. इसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ा और वित्त मंत्री नाराज हो गये. नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों सहित स्कॉट की गाड़ी लौटा दी थी. सुरक्षाकर्मी दूर से ही मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे थे.

ये भी पढ़ें: JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा मामला: हाईकोर्ट ने JPSC से मांगा जवाब, 24 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

ये भी पढ़ें: रांची हाई-प्रोफाइल चोरी का मामला: अशोक नगर में चोरी करने दिल्ली के बवाना और बिहार के सीतामढ़ी से आई थी दो चोरनी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >